39.7 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पीसी सिंह के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सोसायटी का लीज नवीनीकरण आदेश अपर कलेक्टर ने किया खारिज

यूनाइटेड क्रिश्चियन मिशनरी सोसायटी की 136 करोड़ की 1 लाख 70 हजार वर्गफीट भूमि शासन के नाम होगी दर्ज

जबलपुर यूनाइटेड क्रिश्चियन मिशनरी सोसायटी मार्फत पीसी सिंह के नाम दर्ज नेपियर टाउन मिशन कम्पाउंड की लगभग 1 लाख 70 हजार वर्गफीट भूमि जिसका बाजार मूल्य करीब 136 करोड़ रुपए है अपर कलेक्टर न्यायालय शेर सिंह मीणा ने उनके द्वारा दिए गए लीज नवीनीकरण के आवेदन को खारिज करते हुए शासन के नाम दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश एसडीएम रांझी और तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर दिया गया है। प्रकरण के अनुसार सिविल ब्लॉक न.-4 प्लॉट नम्बर-15 आवासीय प्रयोजन के लिए राजस्व अभिलेख में दर्ज है, जिस पर बिना अनुमति के व्यावसायिक गतिविधियाँ संचालित की जा रहीं हैं जिससे शासन को गंभीर आर्थिक क्षति पहुँच रही है। पीसी सिंह पर शिकंजा कसते हुए जिला प्रशासन ने लगातार जाँच की और आखिरकार भूमि के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। अपर कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि भूमि में से 26 हजार 700 वर्गफीट भूमि में पट्टों की शर्तों का उल्लंघन किया गया, साथ ही इस भूमि पर व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।

इसके अलावा ब्लॉक नम्बर-4 प्लाट नम्बर-15 की भूमि में से 42 व्यक्तियों को बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के अवैधानिक रूप से टुकड़ों में विक्रय कर पट्टों की शर्तों का उल्लंघन किया गया। इस प्रकार शासन से प्राप्त भूमि का निजी लाभ लेते हुए इसका दुरुपयोग किया गया। वहीँ यूनाइटेड क्रिश्चियन मिशनरी सोसायटी मार्फत पीसी सिंह के नाम पर लगभग 1 लाख 70 हजार वर्गफीट जमीन विभिन्न बटांकों में दर्ज है, जिसकी लीज अवधि 31 मार्च 1999 को समाप्त हो चुकी थी। जिसे लगभग 23 वर्ष हो चुके हैं। लीज नवीनीकरण के लिए जो आवेदन प्रस्तुत किया गया था वह अपूर्ण था और उनके द्वारा समय-सीमा में दी गई जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई गई थी।

वहीँ प्रकरण में खालिद नूर फकरुद्दीन एवं कई अन्य के द्वारा भी आपत्ति प्रस्तुत की गई, जिसमें कहा गया कि लीज का नवीनीकरण हुआ तो कॉलोनी वासियों को आवागमन में दिक्कत होगी, बच्चों के खेलने का मैदान खत्म हो जाएगा जिससे कॉलोनी वासियों का जीवन प्रभावित होगा। वहीँ इस पूरे मामले में कलेक्टर इलैया राजा टी ने कहा मामला बहुत बड़ा है,की शहर के पॉश ऐरिया 136 करोड़ रुपयों की भूमि पर वर्षों से असंवैधानिक तरीके से व्यावसायिक गतिविधियाँ संचालित हो रहीं थीं। अभी कुछ और मामलों पर जाँच कराई जा रही है।

अन्य ख़बरें

यूपी के मदरसों में आधार आधारित बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, धार्मिक नेताओं ने किया स्वागत

Newsdesk

अकाल तख्त के आदेश पर पंजाब के सीएम मान बोले- मैं वीडियो में नहीं, मुझे बदनाम करने की हो रही साजिश

Newsdesk

बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का ऐलान- दिसंबर में होंगे कोलकाता नगर निगम चुनाव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading