43.9 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

बारिश के बाद भूस्खलन से नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बंद

उत्तरकाशी ,25 सितंबर (आरएनएस)। उत्तराखंड में लगातार हो रही बरसात मुसीबत बनती जा रही है। बारिश के बाद भूस्ख्लने से चारधाम यात्रा रूट, नेशनल हाईवे सहित कई सड़कें बंद हो गईं हैं। सड़कें बंद होने की वजह से जगह-जगह यात्री फंस गए हैं। प्रशासन द्वारा यातायात को डायवर्ट किया गया। बंद सड़कों को खोलने का काम किया जा रहा है, लेकिन खराब मौसम बाधा बना हुआ है। बारिश के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन के चलते आवाजाही घंटों तक ठप रही। यमुनोत्री हाईवे पर धरासू और डबरकोट के समीप मलबा आने से यातायात सुबह बंद रहा। गंगोत्री हाईवे पर हेलगूगाड़ के पास लगातार पत्थर गिरने के कारण दो दिन से मार्ग अवरुद्ध है। इस कारण गंगोत्री धाम की यात्रा बाधित है। रविवार को बारिश के कारण यमुनोत्री हाईवे सुबह करीब पांच बजे डबरकोट के समीप भारी मात्रा में मलबा गिरने से आवाजाही के लिए बंद हो गया था। हालांकि करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एनएच बड़कोट की जेसीबी ने मार्ग को आवाजाही के लिए खोला। इसके बाद धरासू बैंड के समीप यमुनोत्री राजमार्ग पर सुबह साढ़े नौ बजे यातायात ठप हो गया। जिस कारण करीब दो घंटे तक सैकड़ों यात्री मार्ग के दोनों ओर जाम में फंसे रहे। यमुनोत्री हाईवे पर फिलहाल यातायात पूरी तरह से सुचारु है। जबकि गंगोत्री हाईवे पर हेलगूगाड़ के समीप लगातार चट्टान दकरने से आवाजाही बाधित है।

अन्य ख़बरें

तीन बार जनादेश मिलना असाधारण उपलब्धि’, राघव चड्ढा ने पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल को बताया ऐतिहासिक

Newsdesk

पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने पत्र लिखकर दी बधाई

Newsdesk

पीएम मोदी को लेकर एनडीए के नेता बोले-यह सिर्फ रिकॉर्ड नहीं, जनविश्वास की कहानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading