34.3 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

मादक पदार्थों के खिलाफ जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 किलो नशे का सामान जब्त, 7 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 महिलाओं सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच और थाना तिलवारा, भेड़ाघाट, कटंगी तथा माढ़ोताल पुलिस की संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 42 किलो मादक पदार्थ जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 किलो 237 ग्राम गांजा, 30 किलो 631 ग्राम डोडा चूरा, बिक्री की रकम 50 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त ट्रक, कार, स्कूटी और 10 मोबाइल जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा आशीष जैन, उप पुलिस अधीक्षक अपराध उदयभान बागरी, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी अंजुल अयंक मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक माढ़ोताल बी.एस. गोठरिया और एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

तिलवारा पुलिस ने होटल आर्बिट के पास यात्री प्रतीक्षालय क्षेत्र से ललित कहार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 किलो 178 ग्राम गांजा जब्त किया, जबकि उसका साथी सुमित पटेल मौके से फरार हो गया। इसी थाना क्षेत्र में दूसरी कार्रवाई के दौरान आईसीएमआर के पास से सचिन सोनी और मानसी निषाद को स्कूटी सहित पकड़ा गया। इनके कब्जे से 5 किलो 59 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

कटंगी थाना क्षेत्र में प्रज्ञाधाम और पड़रिया तिराहा के बीच वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और क्राइम ब्रांच ने ट्रक क्रमांक MH 40 CT 7171 को रोका। तलाशी में ट्रक के केबिन से 18 किलो 130 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। इस मामले में ट्रक चालक पंकज साहू और हेल्पर उदयचंद काछी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में डबरा निवासी अजय रावत और जबलपुर के अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं।

इसी कड़ी में भेड़ाघाट पुलिस ने रॉयल सिटी चौकीताल स्थित एक मकान में दबिश देकर महिला आरोपी सोनी ठाकुर के कब्जे से 5 किलो 870 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया। वहीं माढ़ोताल पुलिस और क्राइम ब्रांच ने शारदा नगर में दबिश देकर रंजीत कुमार शर्मा उर्फ सोनू को पकड़ा। उसके घर और कार से 6 किलो 628 ग्राम डोडा चूरा, बिक्री के 50 हजार रुपये, 8 मोबाइल और हुंडई आई-20 कार जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे की कीमत लगभग 5 लाख 61 हजार 850 रुपये और डोडा चूरा की कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े फरार आरोपियों, सप्लाई चेन और खरीदारों की जानकारी जुटा रही है।

अन्य ख़बरें

इंदौर से वसूली करने आए व्यापारी से लूट का खुलासा, 24 घंटे में 5 आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

राहुल गांधी और पाकिस्तान की भाषा में कोई अंतर नहीं दिखाई देता : नितेश राणे

Newsdesk

नगरीय निकायो में 15,16 एवं 18 जून को आयोजित होंगे जन कल्याण शिविर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading