21.9 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रश्मिका मंदाना ने गोविंदा संग लगाए सामी-सामी पर ठुमके, वायरल हुआ वीडियो

साउथ फिल्म अदाकारा रश्मिका मंदाना इन दिनोंं अपनी फिल्म गुडबाय के जमकर प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में अदाकारा रश्मिका मंदाना का एक वीडियो इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में अदाकारा रश्मिका मंदाना बॉलीवुड स्टार गोविंदा के साथ अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के सुपरहिट गाने सामी-सामी पर थिरकती दिख रही हैं। इस वीडियो में फिल्म स्टार गोविंदा भी अदाकारा रश्मिका मंदाना के इस गाने पर झूमते दिख रहे हैं।दरअसल ये वीडियो जीटीवी पर प्रसारित होने वाले डांसिग रियलिटी शो डीआईडी सुपरमॉम्स का है। जहां अदाकारा रश्मिका मंदाना पहुंची है। इस टीवी रियलिटी शो के सेट पर अदाकारा रश्मिका मंदाना ने बॉलीवुड स्टार गोविंदा के साथ ढेर सारी मस्ती की है। ये एपिसोड 25 सितंबर रात 9 बजे प्रसारित किया जाना है। रश्मिका मंदाना इस शो में अपनी फिल्म गुडबाय के प्रमोशन के लिए पहुंची हैं। यहां देखें वायरल हो रहा रश्मिका मंदाना और गोविंदा का ये धांसू वीडियो।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading