28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

प्रतिशोध की राजनीति करते तो कई नेता सलाखों के पीछे होते: ममता

कोलकाता 26 Sep. (Rns): पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी राज्य में सत्ता संभालने के बाद प्रतिशोध की राजनीति करती तो कई नेता अपनी गतिविधियों के कारण सलाखों के पीछे होते।

सुश्री बनर्जी ने लोगों को याद दिलाया कि 2011 में सत्ता में आने से पहले उनकी पार्टी ने “बदला नोई, बोडोल चाय” का नारा दिया था। (हम बदलाव चाहते हैं, बदला नहीं)। उन्होंने अपनी पार्टी के बंगाली मुखपत्र जागो बांग्ला का त्योहारी नंबर जारी करते हुए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “आप हमें गाली दे सकते हैं, हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर इससे शांति से सोने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि हम प्रतिशोध में विश्वास नहीं करते हैं। हमने कहा था कि हम बदलाव चाहते हैं, बदला नहीं। इसलिए हमने उन लोगों में से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया जो वहां 34 साल से थे। उन्होंने भाजपा का मजाक उड़ाते हुए कहा कि हम सब बुरे है। केवल वे अच्छे है।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को ऐसे कर्म करने चाहिए जो हृदय में प्रेम, सौहार्द्र और सद्भाव को बढ़ाएं’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

लोकतंत्र की शक्ति जनभागीदारी, समानता और स्वतंत्रता में निहितः अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading