24.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

बढ़े बिजली बिल को देख हैरान हुईं तापसी : विभाग ने दी प्रतिक्रिया

Taapsee Pannu complains about high electricity bill during lockdown.

मुंबई, 29 जून | बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इस साल जून के महीने के लिए आए अपने बिजली बिल को देखकर काफी हैरान हो गईं। रविवार की दोपहर को अभिनेत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दीं। अभिनेत्री द्वारा शिकायत किए जाने के बाद कंपनी ने इस मुद्दे पर अपना स्पष्टीकरण दिया। तापसी ने अपने ट्वीट में अदानी इलेक्ट्रिीसिटी मुंबई लिमिटेड (एईएमएल) को टैग करते हुए लिखा, “लॉकडाउन के तीन महीने ही हुए हैं और मैं सोच रही हूं कि इन तीन महीनों में मैंने अपने फ्लैट में ऐसा कौन सा नया उपकरण खरीद लिया है या इस्तेमाल किया है जिससे कि बिजली का इतना बढ़ा हुआ बिल आ रहा है। आप किस तरह से बिजली बिल बना रहे हैं।”

इसी के साथ, उन्होंने अपने इलेक्ट्रिसिटी बिल की एक तस्वीर भी साझा कीं, जिसके माध्यम से उन्होंने दिखाया कि जून के महीने में उनके यहां बिजली का बिल 36,000 रुपये आया है, जहां अप्रैल के महीने में 4,390 रुपये और मई में महज 3,850 रुपये का बिल आया था।

तापसी आगे लिखती हैं, “अब यह बिल उस अपार्टमेंट का है जहां कोई नहीं रहता है। यहां हफ्ते में केवल एक बार ही साफ-सफाई के लिए जाया जाता है। मुझे अब इस बात की फिक्र हो रही है कि कहीं कोई हमारी जानकारी के बाहर तो उस अपार्टमेंट का उपयोग नहीं कर रहा है और आपने इस सच्चाई को जानने में हमारी मदद की है।”

तापसी के शिकायत के बाद अदानी इलेक्ट्रिीसिटी मुंबई लिमिटेड (एईएमएल) के एक प्रवक्ता ने कहा, “शिकायत मिलने पर हमने मीटर रीडिंग की जांच की और इसे सही पाया।”

अन्य ख़बरें

सेट पर झगड़े वाली धारणा पर राधिका आप्टे बोलीं-‘महिलाएं नहीं पुरुष होते हैं ज्यादा असुरक्षित

Newsdesk

रजनीकांत की फिल्म ‘धर्मन’ में हुई नयनतारा की एंट्री

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading