24.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर में तीन स्थानों पर जुए के फड़ों पर पुलिस की दबिश, 16 जुआरी गिरफ्तार



कटरा मोहल्ला, कुदवारी और कटंगी में कार्रवाई; ताश के पत्तों सहित 13 हजार 70 रुपये नकद जब्त
जबलपुर। जिले में जुआ-सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के तहत अधारताल और कटंगी थाना क्षेत्रों में तीन स्थानों पर दबिश देकर 16 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और फड़ों से कुल 13 हजार 70 रुपये नकद तथा ताश के पत्ते जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जुआ-सट्टा संचालित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। अधारताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार के अनुसार, 25 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि कटरा मोहल्ला में मोटे के घर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर राजेन्द्र पाण्डे निवासी कटरा, फरहान खान निवासी अंसार नगर गोहलपुर, मोहसिन खान निवासी मक्का नगर हनुमानताल, सोनू बर्मन निवासी कटरा, मोनू डोंगरे निवासी निर्भय नगर, वसीम खान निवासी मक्का नगर, सद्दाम मंसूरी निवासी गली नंबर 8 मक्का नगर और राशिद खान निवासी टेढ़ी नीम हनुमानताल को पकड़ा। इनके पास से 7,800 रुपये और ताश के पत्ते जब्त किए गए।
इसी थाना क्षेत्र में कुदवारी में दबिश देकर आलोक साहू, विवेक, रोहित कोल, विशाल कोल, सोहेल खान और शहनवाज मंसूरी को जुआ खेलते पकड़ा गया। इनके पास से 1,000 रुपये और ताश के पत्ते मिले।
कटंगी में खेत में चल रहा था जुए का फड़
कटंगी थाना प्रभारी गोपिन्द्र सिंह के मुताबिक, 26 अक्टूबर की रात मुखबिर की सूचना पर कुण्डा नाला के पीछे एक खेत में दबिश दी गई। यहां बल्ब की रोशनी में जुआ खेल रहे अब्दुल खान (52), धनेश जैन (48), अनिल ठाकुर (42) और आकाश ठाकुर (32) को पकड़ा गया। इनके पास से ताश के 52 पत्ते और 4,270 रुपये नकद जब्त किए गए।
कार्रवाई में अधारताल पुलिस के उप निरीक्षक केसरीनंदन राय, प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा, मनोज पाण्डे, मुन्ना लाल बेन, आरक्षक अनिल शर्मा, महेश कहार, नीलेश यादव और संदीप यादव की भूमिका रही। वहीं कटंगी की कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक मुलायम सिंह, आरक्षक प्रदीप, वीरेन्द्र, अमित पटेल और लोकेन्द्र शामिल रहे।

अन्य ख़बरें

GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, आय से 2.74 करोड़ अधिक खर्च

Newsdesk

रेल कर्मचारियों को राहत: 10% इंटेक कोटे से भरेंगे पद, तबादलों पर भी सहमति

Newsdesk

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो युवक पर चाकू से हमला, पैर में मारी गोली

Newsdesk

Leave a Comment