July 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

श्रीलंका का पर्यटन उद्योग पटरी पर लौटा


कोलंबो ,28 सितंबर । भीषण मंदी की के कारण का सुस्त पड़ा श्रीलंका का पर्यटन उद्योग धीरे-धीर पटरी पर लौट रहा है और सितंबर के पहले तीन हफ्तों में लगभग 21 हजार पर्यटक इस द्वीप राष्ट्र में आये हैं।
श्रीलंका पर्यटन विकास प्राधिकरण (एसएलटीडीए) द्वारा जारी किए गए अंतिम आंकड़ों से पता चला है कि इस अवधि में 21,068 अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों ने देश में प्रवेश किया। सितंबर के पहले सप्ताह में 7,182 पर्यटक आए जबकि दूसरे और तीसरे सप्ताह में क्रमश: 6,408 और 7,478 पर्यटक आए।
एसएलटीडीए के अनुसार सितंबर में आने वाले पर्यटकों में पहले तीन देशों में भारत (22 प्रतिशत), ब्रिटेन (9.5 प्रतिशत) और ऑस्ट्रेलिया (7.9 प्रतिशत) थे। इस साल एक जनवरी से 21 सितंबर तक, श्रीलंका ने दुनिया भर से कुल 517,498 पर्यटकों का स्वागत किया। पिछले कुछ वर्षों में, प्रांतीय अर्थव्यवस्थाओं और ग्रामीण समुदायों ने देश के पर्यटन मॉडल में योगदान करते हुए बहुत लाभान्वित किया है।

अन्य ख़बरें

अंतरिक्ष मलबे पर निगरानी के लिए चीन ने लॉन्च किया नया सैटेलाइट नेटवर्क

Newsdesk

सीडब्ल्यूजी 2026: शर्मिला ने देश को दिलाया दूसरा गोल्ड, भारत की झोली में 4 और मेडल

Newsdesk

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading