26.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हॉकी खिलाडिय़ों ने नशे से दूर रहने का लिया संकल्प


बालाघाट. पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत २५ जुलाई शनिवार को शहर मुख्यालय स्थित शहीद चन्द्रशेखर एस्टोटर्फ मैदान में हॉकी खिलाडिय़ों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रमुख रूप से डीएसपी कमलेश परस्ते, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राहुल बारेसा, नेहरू स्र्पोटिंग क्लब अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी, सचिव विजय वर्मा, पूरनसिंह भाटिया, सुशील वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। उपस्थित सभी खिलाडिय़ों को डीएसपी कमलेश परस्ते द्वारा नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। 
इस दौरान डीएसपी परस्ते व नेहरू स्र्पोटिंग क्लब के अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी ने कहा कि हम सभी युवा खिलाड़ी इस देश का भविष्य है। हम सभी को संकल्प लेना होगा कि जीवन में नशा नहीं करेंगे व और लोगों को नशा करने से रोकेंगे। नशा शरीर के साथ परिवार का भी नाश कर देता है। इससे समाज भी प्रभावित होता है। म.प्र पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में नशे से दूरी है जरूरी अभियान चलाया जा रहा है। हमें नशे के दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहिए और समाज में नशे जैसी बुराईयों को दूर करने का कार्य किया जाना चाहिए। श्री त्रिवेदी ने कहा कि क्लब द्वारा जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया जा रहा है। जिले के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन कर रहे है।
इस दौरान नेहरू स्र्पोटिंग क्लब के उपाध्यक्ष सुशील वर्मा, सहसचिव मकरंद अंधारे, राजेश सेवईवार, प्रभात तिवारी, संदीप नेमा, रमेश इंगले, तुषार मानकर, रमेश उके, रमेश दीक्षित, विनोद साव, गोपाल धुर्वे, सुभाष गुप्ता, फिरोज खान, गोपाल वर्मा, मौलिक त्रिवेदी, सुनिल मेश्राम, सत्यम वर्मा, आकाश लिल्हारे, सत्यम बरडे, हॉकी प्रशिक्षक दिव्या मोहारे, छाया सौलखे सहित अन्य उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

मुंबई में खाने-पीने की जगहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, चार लाइसेंस सस्पेंड, पुणे डिवीजन में भी प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

Newsdesk

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading