November 6, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

नयी दिल्ली ,30 सितंबर । वैश्विक बाजार में लगभग दो सप्ताह से गिर रही कच्चे तेल की कीमतों के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम शुक्रवार को भी स्थिर रहे। कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चल रही है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.55 प्रतिशत गिरकर 88.00 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड भी 0.47 प्रतिशत के दबाव से 80.85 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
घरेलू स्तर पर तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम के अनुसार, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।
देश में पिछले चार महीने से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में पेट्रोल के दाम 106.31 रुपये प्रति लीटर और और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।

अन्य ख़बरें

एआई अगले 10 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में जोड़ सकता है 79 अरब डॉलर: रिपोर्ट

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: धनतेरस पर सोना खरीदने जा रहे हैं? बिल चुकाने से पहले ये पांच चीजें जरूर चेक कर लें

Newsdesk

आईडीबीआई बैंक के कर्मचारी निजीकरण के खिलाफ 2 से 3 नवंबर तक करेंगे हड़ताल; 10,000 से अधिक कर्मचारियों का समर्थन

Newsdesk

Leave a Comment