38.7 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

पेट्रोल, डीजल के दाम दूसरे दिन स्थिर, कच्चा तेल तेज

नई दिल्ली, 1 जुलाई | पेट्रोल और डीजल के दाम में बुधवार लगातार दूसरे दिन स्थिरता बनी रही, जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में फिर तेजी लौटी है। अमेरिका मे कच्चे तेल के भंडार में गिरावट आने की रिपोर्ट के बाद कीमतों में तेजी देखी जा रही है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव बिना किसी बदलाव के क्रमश: 80.43 रुपये, 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है। डीजल का दाम भी चारों महानगरों में पूर्ववत क्रमश: 80.53 रुपये, 75.64 रुपये, 78.83 रुपये और 77.72 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है।

तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। बीते महीने 22 बार डीजल के दाम में वृद्धि हुई और पेट्रोल की कीमत में 21 बार वृद्धि की गई।

देश की राजधानी दिल्ली में पिछले महीने डीजल के दाम में 11.14 रुपये लीटर इजाफा हुआ है, जबकि पेट्रोल की कीमत 9.17 रुपये लीटर बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पेट्रोल से महंगे भाव पर डीजल बिक रहा है।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज; आईसीई पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का सितंबर वायदा अनुबंध पिछले सत्र से 1.11 फीसदी की तेजी के साथ 41.73 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज; नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट ; डब्ल्यूटीआई के अगस्त वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 1.35 फीसदी की बढ़त के साथ 39.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

कच्चे तेल के दाम में पिछले सत्र में आई मामूली गिरावट के बाद फिर तेजी बनी हुई है। कमोडिटी बाजार के जानकार बताते हैं कि अमेरिकल पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में कच्चे तेल के भंडार में गिरावट का अनुमान लगाया गया है जिससे तेल के दाम में तेजी लौटी है।

अन्य ख़बरें

अगले छह से सात दिनों के दौरान पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के अनुमान: मौसम विभाग

Newsdesk

आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बदलाव कच्चे तेल पर करेगा निर्भर: सुरेश गोपी

Newsdesk

विजाग स्टील प्लांट में धमाके में मरने वालों की संख्या 10 हुई, सरकार ने हरसंभव मदद की घोषणा की विशाखापत्तनम,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading