June 13, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

धनखड़ राज्यसभा के विभिन्न दलों के नेताओं को रात्रिभोज देंगे

नयी दिल्ली,03 अक्टूबर (आरएनएस)। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ सोमवार को उच्च सदन के विभिन्न दलों के नेताओं को रात्रिभोज देंगे। इसका आयोजन उप-राष्ट्रपति निवास में किया जाएगा।
उन्होंने 11 अगस्त को राज्यसभा के सभापति का कार्यभार संभाला था। उनके कार्यभार संभालने के बाद सदन में विभिन्न दलों के नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी, लेकिन यह उनकी पहली औपचारिक मुलाकात होगी।
इस रात्रि भोज का आयोजन शीतकालीन सत्र से पहले हो रहा है। आमतौर पर शीतकालीन सत्र की शुरुआत नवंबर के तीसरे सप्ताह में होती है।
यह पहला सत्र होगा जब धनखड़ उच्च सदन के सभापति के रूप में सदन का संचालन करेंगे।
राज्यसभा में सदन के नेता एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी भी इस रात्रिभोज में शामिल होंगे।

अन्य ख़बरें

नौसेना और तटरक्षक बल के 3000 से ज्यादा प्रशिक्षुओं ने सफलतापूर्वक पूरा किया प्रशिक्षण,ड्रोन के जरिए दूरस्थ गांव पहुंचेगी डाक : सिंधिया

Newsdesk

2024 का चुनाव हम हारे नहीं और 2029 का चुनाव जीत चुके हैं : राहुल गांधी

Newsdesk

धीरज सेठ : भारतीय सेना के नए प्रमुख, हर कदम पर साबित की अपनी काबिलियत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading