20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

ऋतिक-सैफ की फिल्म विक्रम वेधा ने पकड़ी रफ्तार

ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा बॉक्स ऑफिस पर हल्की शुरुआत करने के बाद अब अब रफ्तार पकड़ ली है। विक्रम वेधा की भले ही धीमी रफ्तार से शुरुआत हुई। लेकिन रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी बढ़त ली। फिल्म ने तीसरे दिन अच्छा कलेक्शन किया। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म ने पहले रविवार (2 अक्टूबर) को करीब 14.50 करोड़ रुपये की दमदार कमाई की है। इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 12.51 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसी के साथ फिल्म ने 3 दिनों में लगभग 37.59 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म ने वीकेंड में रफ्तार जरूर पकड़ी है लेकिन सोमवार इसके रास्ते का सबसे बड़ा स्पीड ब्रेकर है।फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 10.58 करोड़ ही कमाए थे। लेकिन अच्छी बात ये है कि फिल्म अगले दो दिनों में रफ्तार पकड़ ली। अब देखते हैं आने वाले दिनों में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाती है। विक्रम वेधा का क्लैश मणिरत्नम के ड्रीम प्रोजेक्ट पोन्नियिन सेल्वन से हो रहा है। विक्रम वेधा तमिल फिल्म की हिंदी रीमेक है। तमिल वर्जन साल 2017 में रिलीज हुआ था। ये एक एक्शन-थ्रिलर है, जबकि पोन्नियिन सेल्वन चोल साम्राज्य के स्वर्णिम इतिहास को दिखाती एक पैन इंडिया फिल्म है। मूवी को काफी रिसर्च के बाद बड़े बजट में बनाया गया है। अब देखते हैं कौन सी फिल्म किसपर भारी पड़ती है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading