August 15, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका, कुकिंग गैस और सीएनजी के दाम बढ़े

नई दिल्ली ,08 अक्टूबर । त्योहारी सीजन में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को महंगाई का झटका लगा है। नेचुरल गैस कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी खुदरा बिक्री के लिए कीमत में तीन रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही आईजीएल ने घरेलू पीएनजी के दामों में भी तीन रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) बढ़ोतरी कर दी है। ये बढ़ोतरी ऐसे समय पर की गई है, जब त्योहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में लोगों के त्योहारों का जायका बिगड़ सकता है।
दरअसल, सात अक्टूबर यानी आज शाम दिल्ली एनसीआर में सीएनजी की नई कीमतों का ऐलान किया गया। जिसके मुताबिक, अब सीएनजी पर तीन रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।
आपको बता दें कि पिछले एक साल में नेचुरल गैस के दाम कई गुना बढ़ चुके हैं। इसके पीछे की वजह नेचुरल गैस की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी को बताया जा रहा है। इसलिए पहले ही अनुमान लगाया जा रहा था कि सीएनजी के दाम बढ़ सकते हैं।

अन्य ख़बरें

भारत और अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए प्रतिबद्ध: वाणिज्य सचिव

Newsdesk

रेलवन ऐप के 4.76 करोड़ डाउनलोड्स का आंकड़ा पार हुआ, प्रतिदिन औसतन 10 लाख टिकट बुकिंग का रिकॉर्ड बना

Newsdesk

2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए निष्पक्ष व्यापार और सर्कुलर इकोनॉमी अपनाने की जरूरत: पीयूष गोयल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading