August 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मायावती ने कांशीराम को श्रद्धांजलि अर्पित की

लखनऊ 09 Oct. (Rns): बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने रविवार को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सत्ता वह मास्टर चाबी है जिससे तरक्की के बंद दरवाजे खुल सकते हैं, इसीलिए कांशीराम द्वारा शुरू किए गए अभियान को हर कीमत पर जारी रहना चाहिए।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ट्वीट कर कहा, “बहुजन समाज को राजनीतिक शक्ति में उत्थान कर उन्हें यहाँ हुकमरान समाज बनाने के लिए बामसेफ, डीएस4 एवं बहुजन समाज पार्टी के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी को आज उनकी पुण्यतिथि पर नमन व अपार श्रद्धा-सुमन अर्पित। उन्हें नमन कर रहे उनके सभी अनुयाइयों का तहेदिल से आभार।”

उन्होंने अपने समर्थकों को आगाह करते हुए अपील भी की, “देश में खासकर यूपी के लोगों ने यहाँ चार बार अपनी पार्टी की सत्ता प्राप्त करके यह देख लिया है कि सत्ता वह मास्टर चाबी है जिससे तरक्की के बंद दरवाजे खुल सकते हैं, इसीलिए यह अभियान हर कीमत पर जरूर जारी रहना चाहिए। यही आज के दिन का संदेश है और इसी संकल्प के साथ कार्य भी करना है।”

मायावती ने बहुजन समाज से ‘हुक्मरान समाज’ बनने की अपील करते हुए कहा, “बहुजन समाज आज़ादी के बाद 75 वर्षों में अपना संवैधानिक एवं कानूनी हक माँगते हुए थक गए। अब उन्हें पूरी ताकत के साथ ’हुकमरान समाज’ बनने के अभियान में जुट जाना होगा। यूपी में होने वाला अगला कोई भी चुनाव आपकी परीक्षा हो सकती है, जिसमें सफलता उम्मीद की नई किरण साबित होगी।”

अन्य ख़बरें

‘कृष्ण चेतना’ विश्व को एकजुट कर सकती है : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर उज्बेकिस्तान का दौरा

Newsdesk

हॉकी के जादूगर ‘पद्म भूषण’ मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सीएम योगी सहित कई मुख्यमंत्रियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading