20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सैफ ने की भूत पुलिस 2 की पुष्टि

पिछले साल आई सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की फिल्म भूत पुलिस को न तो क्रिटिक्स की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी न ही दर्शकों की। हालांकि, ओटीटी पर लोगों ने फिल्म को देखना पसंद किया। फिल्म ने लोगों के दिलों में जगह बनाई हो या न बनाई हो, इससे परे फिल्म निर्माता इसके सीक्वल को लेकर तैयार हैं। सीक्वल की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। इस बात की पुष्टि खुद फिल्म के स्टार सैफ ने की है। रिपोर्ट के अनुसार निर्माता भूत पुलिस का सीच्ल बना रहे हैं। अभिनेता सैफ अली खान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने सीच्ल के लिए अपनी हामी भी भर दी है। सीच्ल के बारे में सैफ ने कहा, मुझे स्क्रिप्ट बेहद पसंद है। मुझे फिल्म में अपना रोल काफी पसंद आया है। यह फिल्म ओटीटी पर काफी पसंद की गई और निर्माता इसका सीच्ल बनाने के लिए काफी उत्सुक हैं। इससे पहले भी सैफ ने भूत पुलिस के सीच्ल बनने की उम्मीद जताई थी। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह इस फिल्म के सीच्ल की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा था कि यह फिल्म उनके बेटे तैमूर को काफी पसंद आई इसलिए अब वह इस जॉनर की फिल्मों पर ध्यान देंगे। सैफ इन दिनों फिल्म आदिपुरुष में रावण के किरदार के लिए चर्चा में हैं। फिल्म में उनके लुक की काफी आलोचना हो रही है। भूत पुलिस पिछले साल 10 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सैफ के साथ अर्जुन कपूर, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस नजर आए थे। फिल्म की कहानी दो भाइयों, सैफ (विभूति) और अर्जुन (चिरौंजी) से शुरू होती है, जिनके पिता एक पहुंचे हुए तांत्रिक थे। विभूति-चिरौंजी को जगह-जगह भूत भगाने के लिए बुलाया जाता है, जो फीस के साथ जीएसटी भी वसूलते हैं। इस फिल्म का निर्देशन पवन कृपलानी ने किया था।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading