22.8 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

तेहरान के लिए 15 रातें नहीं सोई मानुषी छिल्लर

अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने एक्शन स्टार जॉन अब्राहम के साथ अपनी आगामी फिल्म तेहरान की लगातार 15 दिनों तक बैक टू बैक शूटिंग पूरी की। कुछ महीने पहले शुरू हुई इस फिल्म की शूटिंग पूरी तरह से ग्लासगो, मुंबई और दिल्ली में की गई थी। तेहरान का तीसरा शेड्यूल सितंबर के आखिरी सप्ताह में शुरू हुआ और उन्होंने 15 दिनों की अवधि में शूटिंग की, जिसमें दिल्ली में रात की शूटिंग शामिल थी। मानुषी कहती हैं, मैं हर उस प्रोजेक्ट के साथ सीखना और आगे बढऩा चाहती हूं, जिसे करने का मुझे मौका मिलता है। मैं एक ऐसी अभिनेत्री बनना चाहती हूं, जो अपने शिल्प में दमदार हो और दर्शकों के दिलों और दिमाग को छूने वाली परफॉर्मेंस देने के लिए भरोसेमंद हो। तेहरान ऐसी ही एक फिल्म है।वह आगे कहती हैं, तेहरान के लिए शूटिंग करना एक समृद्ध अनुभव था। मैंने हर एक दिन कुछ नया सीखा! फिल्म के रैप-अप में, मैं केवल रातों की शूटिंग कर रही थी।अभिनेत्री ने अपने निर्देशक अरुण गोपालन और निर्माता दिनेश विजन को उनकी ²ष्टि में चमकने के अवसर के लिए धन्यवाद दिया। एक्शन थ्रिलर, सच्ची घटनाओं से प्रेरित, विज्ञापन फिल्म निर्माता अरुण गोपालन की फीचर निर्देशन की शुरूआत है और दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading