19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

हैं

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर (। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विदेशी ताकत वाले बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष को देश को बताना चाहिए कि किस विदेशी ताकत के साथ कौन मिला है, नाम बताएं और गिरफ्तार करें। अल्वी ने कहा कि विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इन लोगों के हैं, डोनाल्ड ट्रंप हर रोज कमेंट करते हैं और सरकार खामोश रहती है। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह के बयान पर लोकतंत्र कमजोर होने की बात कही तो वहीं नायब सैनी के 1984 दंगे वाले बयान पर नानाजी देशमुख का जिक्र कर भाजपा से भारत रत्न वापस लेने की मांग कर दी।

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा कि नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष हैं। उन्हें देश को बताना चाहिए कि किस विदेशी ताकत के साथ कौन मिला हुआ है। विदेशी ताकत का नाम भी बताइए और देश के अंदर कौन लोग हैं जो उस ताकत से मिलकर देश को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। अभी तक तो हम यह समझते हैं कि अगर विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध किसी के हैं, तो वो ये ही लोग हैं। डोनाल्ड ट्रंप हर रोज कुछ न कुछ कहते रहते हैं और आप खामोश रहते हैं। सबसे ज्यादा संबंध तो आपके ही हैं अमेरिका के साथ। देश के लोगों को गुमराह करने की बजाय आप यह बताइए कि कौन-सी विदेशी ताकतें हैं और भारत के अंदर कौन लोग हैं जिनसे उनका संबंध है। और यदि आपको यह जानकारी है, तो अभी तक उनमें से किसी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?

उन्होंने कहा कि आप कैसी सरकार चला रहे हैं? आपको पता है कि विदेशी ताकतें देश को नुकसान पहुंचा रही हैं और फिर भी आपकी सरकार कोई कदम नहीं उठा रही। वे खुलेआम घूम रहे हैं। आप नाम भी बताइए और उन्हें गिरफ्तार भी कीजिए।

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कांग्रेस नेता ने कहा कि जब राजनीतिक लोगों से बात निकलकर नौजवानों तक पहुंच जाए और फिर उससे भी आगे फिल्मी लोग भी इस पर अपनी बात कहने लगें, तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत के अंदर लोकतंत्र कमजोर होता जा रहा है और तानाशाही मजबूत होती जा रही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लेकर उन्होंने कहा कि 1984 के दंगे के लिए कांग्रेस पहले ही माफी मांग चुकी है। कभी भी उन दंगों कि हिमायत किसी ने नहीं की है। इस देश के अंदर अगर किसी ने उसकी हिमायत की है, तो वो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बड़े नेता नानाजी देशमुख ने की है। नानाजी देशमुख के उस पत्र और उस लेख को जॉर्ज फर्नांडिस, जो एनडीए के चेयरमैन हुआ करते थे, उन्होंने अपने एक समाचार पत्र में प्रकाशित भी किया था।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को पहले इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि क्या वे नानाजी देशमुख की बात से सहमत हैं या उनकी आलोचना करते हैं। आपने तो उन्हें भारत रत्न तक दे दिया। आप कांग्रेस पर हमला करते हैं, लेकिन पहले यह बताइए कि क्या आप नानाजी देशमुख के विचारों से सहमत हैं या नहीं। और यदि आप सहमत नहीं हैं, तो उनका भारत रत्न वापस लीजिए।

इंडिया ब्लॉक की 1 नवंबर की रैली टालने की मांग को लेकर राशिद अल्वी ने कहा कि इस पत्र के पीछे भारतीय जनता पार्टी है। अगर ऐसा कुछ था, तो पुलिस ने अनुमति क्यों दी? पुलिस कांग्रेस के अधीन तो है नहीं। पुलिस ने अनुमति दी है, तो इसका मतलब है कि माहौल ठीक है।

राहुल गांधी पर भाजपा नेताओं को आरोप को लेकर उन्होंने कहा कि क्या भारतीय जनता पार्टी कोई सार्वजनिक सभा नहीं करती? क्या देश के अंदर कहीं रैलियां नहीं करती? आपको डर लग रहा है कि कांग्रेस की रैली में लाखों लोग आ रहे हैं और इसलिए आ रहे हैं कि अब देश आपसे छुटकारा चाहता है, आपको सत्ता से बाहर करना चाहता है। लोग आपकी सरकार से थक चुके हैं और अब तानाशाही के खिलाफ खड़े हो रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के बयान पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार और भारतीय जनता पार्टी निश्चित तौर पर मुसलमानों की विरोधी पार्टी है। वह देश के अंदर मुसलमानों के खिलाफ राजनीति करती है। हालांकि मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि पाकिस्तान कश्मीरियों की रक्षा कर रहा है। पाकिस्तान कुद पाक के कब्जे वाले कश्मीर के लोगों की ही ठीक से देखभाल नहीं कर पा रहा, वहां हर रोज आंदोलन हो रहे हैं, लोग धरने पर बैठे हुए हैं, वहां नवाज शरीफ के खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

हावड़ा : सेल्फी लेने पहुंचे बच्चे को मुख्यमंत्री ने दी कम मोबाइल इस्तेमाल करने की सलाह

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading