20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

कार ने कैंटर को पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

ग्रेटर नोएडा 20 Oct. (Rns): ग्रेटर नोएडा के तिलपता गोल चक्कर के पास भीषण हादसा हुआ। हादसे में तेज रफ्तार से आ रही क्रेटा कार ने आगे चल रहे कैंटर को जबरदस्त टक्कर मारी और पूरी गाड़ी कैंटर के नीचे फंस गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए हैं। आसपास के लोगों ने और पुलिस की टीम ने बड़ी मुश्किल से गाड़ी को काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। कैंटर को टक्कर मारने के बाद क्रेटा गाड़ी उसी में फंस गई और उसके परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने बताया कि कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार का स्पीड मीटर 140 की स्पीड पर बंद मिला। मौके पर पहुंची थाना सूरजपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

दाऊद के भाई से जुड़े जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, ईडी ने दर्ज की एफआईआर

Newsdesk

‘ब्लैकमेल की साजिश’: सिद्दारमैया ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में कांग्रेस नेता का लिया नाम

Newsdesk

भाजपा के ‘सत्ता परिवर्तन’ आरोपों पर थरूर का पलटवार, ‘आपातकाल के अंत’ का दिया उदाहरण

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading