28.8 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैली

इस दिवाली घर में तैयार चीजों से सजाएं घर, लगेगा बेहद खूबसूरत

वैसे तो दिवाली पर घर को सजाने के लिए बाजार में कई तरह की चीजें मौजूद हैं, लेकिन जब सजावट के सामान घर में ही उपलब्ध चीजों से तैयार हो जाए तो बात ही क्या। आप चाहें तो लालटेन से लेकर तोरण तक अपने हाथों से बनाकर घर की सजावट में चार चांद लगा सकते हैं। आइए आज हम आपको पांच ऐसी चीजें बनाने का आसान तरीका बताते हैं जिनसे आपके घर को अलग ही लुक मिलेगा। शुभ-लाभ हैंगिंगअगर आप दिवाली पर अपने घर के द्वार पर शुभ-लाभ लगाते हैं तो इस बार इसके लिए अपने हाथ से बनाएं शुभ-लाभ हैंगिंग बनाएं। इसके लिए पहले एक कार्डबोर्ड पर दो गोले बनाकर इन्हें कांट लें। अब इसे कलरफुल शीट से कवर करने के बाद एक पर गिलीटर से शुभ और दूसरे पर लाभ लिखें। इसके बाद उसके किनारों पर मोती चिपकाएं। अंत में इनके पीछे रिबन ऐसे चिपकाएं ताकि इन्हें दीवार पर टांगना आसान हो जाए। तोरणप्रवेश द्वार को सजाने के लिए आप फूलों से तोरण या बांदरवाल बना सकते हैं। इसके लिए फूलों को और उनके रंग को चुनें और तोरण बनाना शुरू करें। इसके बाद फूलों को सुई धागे की मदद से एक माला में पिरोएं और उसकी लड़ी तैयार करें। तैयार लड़ी को बराबर अनुपात में जोड़ते हुए एक लंबी माला का आकर दें और अपने दरवाजे पर लटकाएं। यकीनन फूलों से बने तोरण से आपके घर का दरवाजा खिल उठेगा। पेपर लालटेनइसके लिए आप ऑनलाइन ट्यूटोरियल की मदद ले सकते है और इसका बेस तैयार करने के बाद आप इसे फेयरी लाइट्स की मदद से सजा सकते हैं। अगर आपके पास फेयरी लाइट्स नहीं है तो आप बल्ब का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप चाहें तो इसके लिए पेपर हैंगिंग या क्लॉथ हैंगिंग भी खरीद सकते हैं। इनके चारों ओर फेयरी लाइट्स लपेट कर सजाने से ये बेहद खूबसूरत लगेगा। जगमगाता लैंपजगमगाता लैंप बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए पहले मार्केट से अपने पसंदीदा डिजाइन का लैंप खरीदें, फिर इस पर ध्यान से एक मजबूत रस्सी बांधें क्योंकि इससे लैंप के गिरने का डर नहीं रहता है। इसके बाद इसे अपने घर की बालकनी या फिर लिविंग रूम के बीचों-बीच टांग दें। यकीन मानिए इससे ये जगहें बहुत ही खूबसूरत और आकर्षक लगने लगेंगी। दिवाली वॉल आर्टइसे बनाने के लिए सबसे पहले कलर फुल शीट से जिग-जेग बनाएं फिर इसे गोलाकार या फिर अपनी पसंदीदा आकार में काटें। इसके बाद इसके बीच में फर या फिर गोटा पट्टी चिपकाएं। इसी तरह चार से पांच पेपर क्राफ्ट बना लें। इसके बाद इन्हें एक दूसके के किनारे में आड़े-तिरछे तरीके से चिपकाएं। अब इसे अपने घर की दीवार पर टेप की मदद से चिपकाएं।

अन्य ख़बरें

टीनएजर्स के लिए संतुलित आहार क्यों जरूरी? जानिए डाइट प्लान

Newsdesk

साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई तक

Newsdesk

मोटापा और बीमारियों की जड़ है अधिक तेल का सेवन, छोटी आदतों से पाएं बड़ा बदलाव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading