21.9 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

गोविंदा ने इंडियन आइडल 13 के विनीत सिंह को दिया अपनी फिल्म में गाने का मौका

रियलिटी शोज ने कई प्रतिभागियों की किस्मत का पिटारा खोला है। अब इंडियन आइडल 13 के प्रतिभागी विनीत सिंह को एक फिल्म में गाने का ऑफर मिल गया है। कोई और नहीं बल्कि, दिग्गज अभिनेता गोविंदा ने उन्हें अपनी अगली फिल्म में गाने का ऑफर दिया है। इस शो के आगामी एपिसोड में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। यह कपल विनीत की गायिकी से बेहद प्रभावित है। आने वाले एपिसोड में गोविंदा और सुनीता विनीत की गायिकी की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। शो में विनीत को गोविंदा की फिल्म जोरू का गुलाम के गाने नीचे फूलों की दुकान पर परफॉर्म करते हुए देखा जाएगा। गोविंदा विनीत की प्रतिभा से इस कदर प्रभावित हुए कि उन्हें फिल्म में गाने का अवसर दे दिया। विनीत के लिए यह बड़ा अवसर है, क्योंकि उन्हें गोविंदा जैसे सुपरस्टार के साथ काम करने का मौका मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, सुनीता ने विनीत को बताया कि वह उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। उन्होंने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा, मैं अपकी सबसे बड़ी प्रशंसक हूं। गाना कभी बंद मत करो। लोग आपको हतोत्साहित करेंगे, लेकिन आपको गाने गाते रहना चाहिए और कभी रुकना नहीं चाहिए। वहीं गोविंदा ने उन्हें कहा, आप अपने करियर में बहुत सफल होंगे, क्योंकि आपके नाम में मेरे और मेरी पत्नी के कुछ हिस्से (वीआई+एनआईटी) हैं।इंडियन आइडल 13 से पहले विनीत सा रे गा मा पा में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं। वह 2005 में इस शो के रनर-अप बने थे। इस शो के बाद उन्हें अपार शोहरत मिली थी।उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह इस शो में रनर-अप बनने के बाद अपने लक्ष्य से भटक गए थे। जब उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, तो उन्होंने इंडियन आइडल 13 में बतौर प्रतिभागी भाग लेने का निर्णय लिया।इससे पहले शो के पिछले सीजन में करण जौहर ने अरुणिता कांजीलाल को फिल्म में गाने का ऑफर दिया था। वह अरुणिता की आवाज के इस तरह कायल हो गए थे कि उनका गाना सुनने के बाद उन्हें तुरंत धर्मा परिवार में शामिल होने का न्योता दे दिया। हिमेश रेशमिया ने म्यूजिक एल्बम हिमेश के दिल से में इंडियन आइडल फेम सवाई भट्ट को लॉन्च करने का वादा किया था। गोविंदा को आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म रंगीला राजा में देखा गया था। उनके करियर की शुरुआत फिल्म इल्जाम से हुई थी, जो बॉक्स आफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading