21.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जल्द ही इस ओटीटी प्लैटफॉर्म पर आ रही है ब्रह्मास्त्र

बात ट्रोलिंग की हो, वीएफएक्स की, स्टारकास्ट की या लंबी फिल्ममेकिंग की, ब्रह्मास्त्र इस साल की सबसे चर्चित फिल्म रही है। यह 9 सितंबर को सिनेमाघरों में आई थी। अच्छाई हो या बुराई, लोगों ने मुंहजबानी फिल्म का खूब प्रचार किया और फिल्म को दर्शकों की अच्छी संख्या मिलती रही। अब लोगों को फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार है। ऐसे लोगों का इंतजार जल्द खत्म होने जा रहा है। फिल्म की ओटीटी रिलीज की खबर सामने आई है। बता दें कि डिज्नी+ हॉटस्टार इस फिल्म का स्ट्रीमिंग पार्टनर है। चर्चा है कि फिल्म को दिवाली के मौके पर ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 4 नवंबर को डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इनके अलावा फिल्म में शाहरुख खान, नागार्जुन अक्किनेनी, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी नजर आए। तगड़ी स्टारकास्ट ने भी फिल्म के लिए दर्शक जुटाने का काम किया। फिल्म में शाहरुख खान के कैमियो ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म में वह एक साइंटिस्ट के किरदार में नजर आए थे। फिल्म के वीएफएक्स की भी खूब तारीफ की गई। रिलीज से पहले निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म का खूब प्रचार किया था। वहीं, फिल्म के बचकाने संवाद इसकी ट्रोलिंग का कारण बने। बह्मास्त्र के साथ ही इसके अगले भाग की भी घोषणा हो चुकी है। अगले भाग में दीपिका पादुकोण के शामिल होने की चर्चा है। ब्रह्मास्त्र अयान मुखर्जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस फिल्म के जरिए वह अपना सिनेमैटिक यूनिवर्स बनाना चाहते हैं। यह फिल्म तीन भागों में आएगी। अयान ने इस ट्रिलॉजी का नाम अस्त्रावर्स रखा है। फिल्म एक रहस्यमई दुनिया की कहानी है जिसमें कुछ अस्त्र शामिल हैं। सदियों से ये अस्त्र और इनके रक्षक हमारे बीच मौजूद हैं छिपकर इनका इस्तेमाल लोगों की भलाई के लिए कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर अग्नी अस्त्र के रूप में नजर आए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते ही धूम मचा दी थी। इसी के साथ महामारी के बाद तंगी झेल रहे सिनेमाघरों की रौनक भी लौट आई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दुनिया भर में 430 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 250 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता के बाद अब लोगों को फिल्म के ओटीटी पर आने का इंतजार है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading