35.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

लाइगर की असफलता से आगे बढ़ फिर साथ काम करेंगे विजय देवरकोंडा और करण जौहर

विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर का रिलीज से पहले खूब प्रचार किया गया था। फिल्म को लेकर निर्माताओं ने अच्छा हाइप बनाया था। हालांकि, जब फिल्म पर्दे पर आई तो इसका कंटेंट दर्शकों को पसंद नहीं आया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। लाइगर से विजय पहली बार हिंदी दर्शकों के बीच आए थे। ऐसे में इस असफलता की खूब चर्चा हुई। अब खबर आई है कि करण जौहर और विजय फिर से साथ काम कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार लाइगर फ्लॉप होने के बाद भी निर्माता करण जौहर और विजय के बीच अच्छा रिश्ता है। दोनों एक दूसरे से संपर्क में हैं और नए प्रोजेक्ट पर विचार कर रहे हैं। लाइगर को करण ने पुरी जगन्नाध के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था, लेकिन इस फिल्म को करण अकेले ही बनाएंगे। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी। बता दें विजय करण से चैट शो कॉफी विद करण में भी नजर आए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म फ्लॉप होने के बाद विजय और निर्माता-निर्देशक पुरी जगन्नाध के रिश्तों में दरार आ गई है। पुरी और विजय की चर्चित फिल्म जन गण मन फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है। अब पुरी इस फिल्म को विजय की बजाय किसी ए-लिस्टर बॉलीवुड अभिनेता के साथ बनाने का मन बना चुके हैं। हालांकि, देखने वाली बात यह है कि लाइगर की असफलता के बाद वह नए अभिनेता को कैसे मना पाएंगे। लाइगर 25 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म में विजय के साथ अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। बाहुबली अभिनेत्री राम्या कृष्णन लाइगर की मां के किरदार में दिखाई दी थीं। फिल्म का निर्देशन पुरी जगन्नाध ने किया था जबकि इसका निर्माण करण की धर्मा प्रोडक्शन ने पुरी के साथ मिलकर किया था। फिल्म में माइक टायसन भी गेस्ट अपियरेंस में नजर आए थे। अब यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है। लाइगर में पूर्व मुक्केबाज माइक टायसन पहली बार किसी हिंदी फिल्म में नजर आए थे। वह इस फिल्म में गेस्ट अपियरेंस में थे। रिपोर्ट्स हैं कि इस कैमियो के लिए पुरी ने टायसन को करीब 20-25 करोड़ रुपये की फीस दी थी। विजय ने लाइगर का जमकर प्रचार-प्रसार किया था। मेकर्स को उम्मीद थी कि इसे पैन इंडिया लेवल पर पसंद किया जाएगा। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह असफल रही। बॉक्स ऑफिस इंडिया की खबर के अनुसार 90 करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म भारत में केवल 20 करोड़ रुपये कमा सकी थी। इससे निर्माताओं और डिस्ट्रीब्यूटर्स को काफी नुकसान हुआ है। विजय के निर्माताओं को अपनी फीस से छह करोड़ रुपये वापस करने की भी चर्चा है।

अन्य ख़बरें

मैं सिर्फ भगवान को याद कर रही थी’, अक्षय कुमार के मजाक से जब डर के मारे कांप उठीं भूमि पेडनेकर

Newsdesk

बिना किसी बड़े चेहरे के इस मराठी फिल्म ने की थी 25 गुना ज्यादा कमाई, तोड़े दिए थे बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड

Newsdesk

रिलीज हुआ पैट्रियट का ट्रेलर, ममूटी और मोहनलाल को देखकर खुश हुए फैंस; दिए ऐसे रिएक्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading