20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

हॉलीवुड फिल्ममेकर ने सनक की रीमेक राइट्स के लिए विपुल अमृतलाल को किया अप्रोच

इस महीने अभिनेता विद्युत जामवाल की फिल्म सनक को रिलीज हुए पूरे एक साल हो गए। यह फिल्म पिछले साल 15 अक्टूबर को डिज्नी+ हॉटस्टार पर आई थी। इसे विपुल अमृतलाल शाह और जी स्टूडियों ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। अब सुनने में आ रहा है कि एक हॉलीवुड फिल्ममेकर ने इस फिल्म की रीमेक के लिए प्रोड्यूसर अमृतलाल को अप्रोच किया है। हॉलीवुड फिल्ममेकर उनसे रीमेक राइट्स हासिल करना चाहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में हॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर और निर्देशक काइलन टाइंग ने विपुल से बातचीत की है, क्योंकि वह सनक की रीमेक बनाने के इच्छुक हैं। बता दें कि काइलन ने लॉस्ट एंड फाउंड और गिगलबट जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया है। यह गर्व की बात है कि एक हॉलीवुड फिल्ममेकर ने भारतीय फिल्म की रीमेक बनाने की इच्छा जाहिर की है। यह ऑफर मिलने पर विपुल बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, मेरे निर्देशक कनिष्क वर्मा को यह मेल मिला और उन्होंने इसे मुझे भेज दिया। यह मेरे जीवन का अद्भुत संयोग है कि मेरी पहली फिल्म आंखें की रीमेक के लिए भी हॉलीवुड से बातचीत चली थी, लेकिन किसी कारण से यह नहीं बन पाई थी। मैं ऐसा कह सकता हूं कि मैं एकमात्र व्यक्ति हूं, जिसकी दो फिल्मों की रीमेक के लिए हॉलीवुड फिल्ममेकर्स द्वारा बातचीत की गई है। आंखें के अलावा विपुल ने वक्त और नमस्ते लंदन जैसी यादगार फिल्में दी हैं। 2010 में आई एक्शन रीप्ले को उन्होंने ही प्रोड्यूस किया था। कमाडों सीरीज की तीनों फिल्मों का निर्माण इन्होंने खुद किया। फोर्स और फोर्स 2 जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर विपुल ही हैं। इसके अलावा उन्होंने कई टीवी सीरीज को भी प्रोड्यूस किया है। हम परदेसी हो गए और पुकार जैसी सीरीज विपुल ने ही बनाई है। सनक में विद्युत के अलावा नेहा धूपिया और चंदन रॉय सान्याल भी अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में विद्युत के साथ बंगाली फिल्मों की मशहूर अदाकारा रुक्मिणी मैत्रा को लीड एक्ट्रेस के तौर पर देखा गया। इस फिल्म में विद्युत ने अपने एक्शन से दर्शकों को प्रभावित करने की कोशिश की थी। विपुल और विद्युत ने इस फिल्म के लिए पांचवीं बार हाथ मिलाया था। इन दोनों ने फोर्स और कमांडो सीरीज में भी साथ किया है। सनक के हीरो विद्युत हॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। प्रतिष्ठित टेलेंट मैनेजमेंट एजेंसी वंडर स्ट्रीट ने उन्हें एक प्रोजेक्ट के लिए साइन किया है। उन्होंने कहा था, मैं हॉलीवुड के कुछ सबसे मेहनती कलाकारों के साथ जुड़कर खुश हूं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading