17.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

ट्रेनों का निजीकरण कर गरीबों की जीवनरेखा छीन रही सरकार : राहुल

ट्रेनों का निजीकरण कर गरीबों की जीवनरेखा छीन रही सरकार : राहुल

नई दिल्ली, 2 जुलाई (IN)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने निजी कंपनियों को यात्री ट्रेनें चलाने की अनुमति देने के सरकार के कदम को लेकर गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर अपना हमला तेज कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों से देश की जीवनरेखा छीन रही है और जनता इसका करारा जवाब देगी।

राहुल ने एक समाचार रिपोर्ट को संलग्न करते हुए ट्वीट किया, रेल गरीबों की एकमात्र जीवनरेखा है और सरकार उनसे ये भी छीन रही है। जो छीनना है, छीनिए। लेकिन याद रहे- देश की जनता इसका करारा जवाब देगी।

भारतीय रेलवे ने 109 जोड़ी निजी ट्रेनों के परिचालन में निजी भागीदारी को लेकर योग्यता प्रमाणित करने का अवसर पाने के लिए आवेदन आमंत्रित किया है।

इसने बुधवार को कहा कि वह निजी संस्थाओं को यात्री ट्रेनों के परिचालन की अनुमति देने की योजना बना रहा है और इस परियोजना में निजी क्षेत्र का निवेश लगभग 30,000 करोड़ रुपये का होगा।

रेल मंत्रालय ने कहा कि पहल का उद्देश्य आधुनिक प्रौद्योगिकी रोलिंग स्टॉक (रेल डिब्बे व इंजन) को कम रखरखाव, कम पारगमन समय के साथ पेश करना, रोजगार सृजन को बढ़ावा देना, बढ़ी हुई सुरक्षा प्रदान करना, यात्रियों को विश्वस्तरीय यात्रा का अनुभव कराना है।

–IN

अन्य ख़बरें

गुजरात: स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर जॉन स्वीनी गिफ्ट सिटी से प्रभावित, यूटिलिटी टनल सिस्टम की तारीफ की

Newsdesk

बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी ट्रेनिंग सेशन के दौरान बेहोश, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

Newsdesk

गुजरात के मंत्री ने राजस्थान के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ‘वाइब्रेंट समिट 2027’ के लिए आमंत्रित किया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading