24.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

उप्र में प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए लाइब्रेरी खिड़की

उप्र में प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के लिए लाइब्रेरी खिड़की

लखनऊ, 2 जुलाई (IN)। उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राइमरी और अपर प्राइमरी क्लास के छात्रों के लिए ई-मैगजीन की अवधारणा लाने के लिए टाटा ट्रस्ट के साथ मिलकर काम करने का करार किया है।

यह ई-मैगजीन सप्ताह में दो बार छात्रों और शिक्षकों तक पहुंचेगी।

लाइब्रेरी खिड़की नाम की इस ई-मैगजीन में 3 से 14 साल की उम्र के बच्चों के लिए कविता और कहानियों के रूप में सामग्री दी गई है।

ई-लर्निग की यह सामग्री टेक्स्ट, ऑडियो और वीडियो के रूप में उपलब्ध होगी, जो माता-पिता और शिक्षकों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और दीक्षा एप के माध्यम से उपलब्ध है।

ई-पत्रिका का पहला संस्करण 30 जून को जारी किया गया था।

उप्र में ई-मैगजीन प्रोजेक्ट की देखरेख करने वाले टाटा ट्रस्ट के शिक्षा अधिकारी विशम्भर ने कहा, इस नवाचार के माध्यम से बच्चों के लिए पुस्तकालय, कला, जीवन कौशल शिक्षा जैसे विषयों के लिए ई-सामग्री साझा की जाएगी।

अतिरिक्त निदेशक (शिक्षा) ललिता प्रदीप ने कहा, इस तरह की समृद्ध सामग्री के जरिए बच्चों और उनके पर्यावरण तक पहुंचना एक बहुत ही अभिनव अवधारणा है।

उप्र बच्चों के सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए ऐसा वैकल्पिक समाधान देने वाला राजस्थान के बाद दूसरा राज्य है।

–IN

अन्य ख़बरें

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

अदाणी पावर की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफा 141 प्रतिशत बढ़कर 7,019 करोड़ रुपए हुआ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading