24.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

खेल मंत्री, सिंधु, छेत्री ने लांच करेंगे फिट इंडिया टॉक्स

खेल मंत्री, सिंधु, छेत्री ने लांच करेंगे फिट इंडिया टॉक्स

नई दिल्ली, 2 जुलाई (IN)। भारतीय सरकार के कार्यक्रम फिट इंडिया ने गुरुवार को एक नई सीरीज लांच करने की जानकारी दी जिसमें देश के शीर्ष खिलाड़ियों से बातचीत की जाएगी और यह सभी लोग स्कूल के बच्चों को प्रेरित करने में मदद करेंग।

इस सीरीज का नाम फिट इंडिया टॉक्स दिया गया है जो शुक्रवार तीन जुलाई से केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ आर.पी निशांक, खेल मंत्री किरण रिजिजू, भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी. सिंधु और भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के साथ शुरू होगा।

फिट इंडिया टॉक्स के सत्र खेल मंत्रालय और मानव संसाधन मंत्रालय की साझेदारी से आयोजित किए जाएंगे।

एक बयान में निशांक ने कहा, मैंने रिजिजू से अपील की थी कि वे हमारे स्कूल के बच्चों से बात करें। उन्होंने न सिर्फ मेरी बात को माना बल्कि पहले सत्र में अपने साथ सिंधु और छेत्री को लाने में भी सफल रहे। हम सभी तीन जुलाई को मौजूद रहेंगे। पांच बजे से शुरू होने वाले सत्र में आप सवाल पूछना हम जवाब देंगे।

रिजिजू ने कहा, यह ऐसी सीरीज है जहां बड़े खिलाड़ी स्कूल के बच्चों से बात करेंगे और अपनी प्ररेणदायी कहानी उनके साथ साझा करेंगे। मैं सभी स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और माता-पिताओं को इसमें आमंत्रित करता हूं कि वह हमसे सीधे बात करें।

–IN

अन्य ख़बरें

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

अदाणी पावर की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफा 141 प्रतिशत बढ़कर 7,019 करोड़ रुपए हुआ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading