May 7, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट ज्ञानवापी विवाद पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा

नई दिल्ली 10 Nov. (Rns): उच्चतम न्यायालय ने कहा कि वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में ‘शिवलिंग’ होने के दावे के बाद उस क्षेत्र की सुरक्षा से संबंधित अंतरिम आदेश बढ़ाने के मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।

मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने ‘विशेष उल्लेख’ के दौरान अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन की गुहार स्वीकार करते हुए कहा कि इस मामले में शुक्रवार अपराह्न तीन बजे सुनवाई करेगी।

पीठ के समक्ष अधिवक्ता श्री जैन ने संबंधित क्षेत्र की सुरक्षा संबंधी अंतरिम आदेश के 12 नवंबर को समाप्त होने की जानकारी का उल्लेख करते हुए इसे आगे बढ़ाने की अर्जी पर सुनवाई करने की गुहार लगाई।

मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा, “ हमें एक पीठ का गठन करना होगा। हम कल दोपहर 3 बजे सुनवाई के लिए एक पीठ गठित करेंगे। ”

शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में ‘शिवलिंग’ मिलने के दावे के बाद संबंधित पक्षों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए 17 मई को उस विवादित क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अंतरिम आदेश पारित किया था, जिसकी अवधि शुक्रवार को समाप्त होने वाली है।

अन्य ख़बरें

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद हटाई आदर्श आचार संहिता

Newsdesk

भारत की स्कूली शिक्षा व्यवस्था के लिए नीति आयोग ने जारी किया विस्तृत पॉलिसी रोडमैप

Newsdesk

ऑपरेशन सिंदूरः समुद्र में तैनात थे युद्धपोत,पनडुब्बियां व विमान युक्त कैरियर बैटल ग्रुप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading