20.7 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें बढ़ीं… कोर्ट ने ED से पूछा, सबूत हैं तो एक्ट्रेस को गिरफ्तार क्यों नहीं किया

मुंबई 10 Nov. (Rns)- 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की नियमित जमानत याचिका पर आज पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिका पर 11 नवंबर को फैसला आएगा। आज सुनवाई के दाैरान ED ने कहा कि जैकलीन के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, इसलिए उन्हें नियमित जमानत न दी जाए। कोर्ट ने ED से पूछा कि अगर सबूत हैं तो आपने जैकलीन को अब तक अरेस्ट क्यों नहीं किया? सुनवाई के वक्त पटियाला हाउस कोर्ट में जैकलीन के साथ पिंकी ईरानी भी मौजूद थीं।

पिंकी पर सुकेश से पैसा लेकर जैकलीन तक पहुंचाने का आरोप है। सुनवाई के दौरान जैकलीन ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) पर उनको परेशान करने का आरोप लगाया है। ईडी ने अभिनेत्री की तरफ से दायर जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि उन्होंने देश से भागने की कोशिश की और जांच में सहयोग नहीं किया। एजेंसी ने अदालत में कहा कि जैकलीन फर्नांडीज आसानी से देश से भाग सकती हैं, क्योंकि उनके पास पैसे की कमी नहीं है।

अन्य ख़बरें

दाऊद के भाई से जुड़े जब्त फ्लैट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, ईडी ने दर्ज की एफआईआर

Newsdesk

‘ब्लैकमेल की साजिश’: सिद्दारमैया ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में कांग्रेस नेता का लिया नाम

Newsdesk

भाजपा के ‘सत्ता परिवर्तन’ आरोपों पर थरूर का पलटवार, ‘आपातकाल के अंत’ का दिया उदाहरण

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading