19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

एकता कपूर की फिल्म द क्रू में दिखेगी तब्बू, करीना और कृति की तिकड़ी

तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सैनन, ये तीनों अभिनेत्रियां जल्द ही पर्दे पर साथ नजर आएंगी। एकता कपूर और रिया कपूर दोनों मिलकर द क्रू नाम की एक फिल्म बना रही हैं, इसकी घोषणा भी हो गई है। फिल्म की अभिनेत्रियों और निर्माताओं ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी दी है। इस शानदार कास्टिंग को देख प्रशंसक फिल्म को लेकर अपना उत्साह जाहिर कर रहे हैं। आइए जानते हैं फिल्म से जुड़ी क्या कुछ जानकारी मिली है। फिल्म द क्रू का निर्देशक राजेश कृष्णन करने वाले हैं। इसकी शूटिंग फरवरी, 2023 में शुरू होगी। इसको लेकर करीना ने कहा, फिल्म वीरे दी वेडिंग में रिया के साथ काम करने में काफी मजा आया। जैसे ही वह मेरे पास फिल्म द क्रू की कहानी लेकर आईं, मैंने इसके लिए रजामंदी दे दी, क्योंकि मुझे यह काफी पसंद आई। उन्होंने कहा, फिल्म कॉमेडी ड्रामा से भरपूर होगी। मैं सचमुच तब्बू और कृति संग काम करने के लिए उत्साहित हूं। तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, रिया और एकता कपूर की अगली फिल्म में करीना कपूर खान और कृति सैनन के साथ नए और अतरंगी सफर पर जाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। दूसरी तरफ कृति ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर लिखा, इन दोनों बेहतरीन अभिनेत्रियों के साथ काम करने के लिए बहुत उत्सुक हूं, जो मुझे हर दिन प्रेरित करती हैं। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म की कहानी लीक से हटकर होगी। बता दें कि रिया, एकता और करीना पहले भी साथ काम कर चुकी हैं। तीनों फिल्म वीरे दी वेडिंग के लिए साथ आए थे। शशांक घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म में चार महिलाओं की दोस्ती और मस्ती दिखाई गई थी। इसमें करीना के साथ स्वरा भास्कर, सोनम कपूर और शिखा तल्सानिया ने काम किया था। भले ही फिल्म की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही हो, लेकिन यह 2018 की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी थी। महिलाओं की दोस्ती पर फिल्में और सीरीज पहले भी बनी हैं। इस सूची में राधिका आप्टे, तनिष्ठा चटर्जी, सयानी गुप्ता और सुरवीन चावला अभिनीत फिल्म पार्च्ड शामिल है। फोर मोर शॉट्स प्लीज और एडल्टिंग जैसी सीरीज भी महिलाओं की दोस्ती को दिखाती हैं। करीना इन दिनों लंदन में अपनी आगामी फिल्म द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स की शूटिंग कर रही हैं। वह वीरे द वेडिंग 2 में भी नजर आने वाली हैं। तब्बू पिछली बार फिल्म भूल भुलैया 2 में दिखी थीं। वह अब फिल्म दृश्यम 2, खूफिया और भोला में दिखाई देंगी। दूसरी तरफ कृति को पिछली बार फिल्म बच्चन पांडे में देखा गया था। वह अब भेडिय़ा, गणपत, शहजादा और आदिपुरुष जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरती दिखेंगी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading