34.9 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 विमान, 6 लोगों की मौत

टेक्सास ,13 नवंबर। अमेरिका के टेक्सास सिटी एयर शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। डलास में हवा में करतब दिखाने के दौरान दो विमान में आपस में टकरा गए। हादसा इतना भंयकर था कि टक्कर होते ही विमान के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पायलट और क्रू मेंबर्स समेत 6 लोगों की मौत हो गई है। इन दोनों विमानों में बोइंग बी-17 और बेल क्क-63 किंगकेबरा शामिल थे। यह पूरा हादसा कैमरे पर भी कैद हो गया।
एयर शो के दौरान जब यह हादसा हुआ तो उस वक्त लोगों को अचानक से समझ ही नहीं आया कि क्या हो गया। जब यह क्रैश हुआ तो फायर ब्रिग्रेड की गाडिय़ों को तुरंत ही मौके पर बुलाया गया। ताकि विमान में लगी आग से काबू पाया जा सके। घटना स्थानीय समयानुसार 1.20 बजे हुई है। दोनों ही विमान आपस में टकराए हैं। जिसके बाद यह जमीन पर गिर गए। घटना की खबर मिलते ही डलास एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट पर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
आयोजन करने वाली कंपनी और दुर्घटनाग्रस्त विमान के मालिक ‘कॉमेमोरेटिव एयर फोर्सÓ की प्रवक्ता लियाह ब्लॉक ने बताया कि उनका मानना है कि ‘बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेसÓ बॉम्बर एयरक्राफ्ट में पायलट के पांच सदस्य और पी-63 किंग कोबरा लड़ाकू विमान में एक व्यक्ति सवार था। उन्होंने बताया कि हादसा दोपहर करीब एक बजकर 20 मिनट पर शहर के मुख्य इलाके से लगभग 16 किलोमीटर दूर डलास एक्जिक्यूटिव एयरपोर्ट पर हुआ। दुर्घटना के बाद आपात सहायता कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए। डलास के मेयर एरिक जॉनसन ने कहा कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने एयरपोर्ट को अपने नियंत्रण में ले लिया है। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंच गईं।

अन्य ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप: सऊदी अरब को 4-0 से रौंदकर शीर्ष पर पहुंचा स्पेन, ओयारजाबल ने किए दो गोल

Newsdesk

कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारी पूरी, श्रद्धालु मौसम की चुनौतियों के लिए रहें तैयार

Newsdesk

स्विट्जरलैंड में समझौता वार्ता के बीच ट्रंप की धमकी जारी, ईरान को फ‍िर दी हमले की चेतावनी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading