30.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

अमेरिकी यूनिवर्सिटी में सिख छात्रों को कैंपस में कृपाण धारण करने की अनुमति

न्यूयॉर्क ,20 नवंबर। यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना, शार्लोट ने अपनी ‘वेपन्स ऑन कैंपसÓ नीति में संशोधन करते हुए सिख छात्रों को कैंपस में कृपाण धारण करने की अनुमति दे दी है। यह कदम विश्वविद्यालय में एक सिख छात्र को कृपाण धारण करने के लिए गिरफ्तार किए जाने के लगभग दो महीने बाद उठाया गया है।
संशोधित नीति के अनुसार ब्लेड की लंबाई तीन इंच से कम होने पर विश्वविद्यालय परिसर में कृपाण धारण करने की इजाजत होगी।
विश्वविद्यालय के एक बयान जारी कर अपनी नीति में संशोधन में मदद करने को द सिख कोएलिशन और ग्लोबल सिख काउंसिल सहित अन्य सिख नेताओं का धन्यवाद दिया।
विश्वविद्यालय के चांसलर शेरोन एल गैबर और मुख्य विविधता अधिकारी ब्रैंडन एल वोल्फ द्वारा हस्ताक्षरित बयान में कहा गया है, हम इस घटना को अपने समुदाय के लिए सीखने और विकास के अवसर के रूप में उपयोग करना जारी रखेंगे।
कृपाण धारण करने पर छात्र को गिरफ्तार करने पर माफी मांगने वाले विश्वविद्यालय ने कहा कि फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया।
यह मामला सबसे पहले तब सामने आया, जब छात्र ने ट्विटर पर एक वीडियो अपलोड किया और कहा कि पुलिस ने कृपाण हटाने से मना करने पर उसे हथकड़ी लगाई।
गौरतलब है कि अमृतधारी सिखों को केश (बिना कटे बाल), कड़ा (स्टील का कंगन), कांगा (छोटी कंघी), कचेरा (अंडरशॉर्ट्स) और कृपाण (चाकू या तलवार जैसा)रखना जरूरी होता है।

अन्य ख़बरें

कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारी पूरी, श्रद्धालु मौसम की चुनौतियों के लिए रहें तैयार

Newsdesk

स्विट्जरलैंड में समझौता वार्ता के बीच ट्रंप की धमकी जारी, ईरान को फ‍िर दी हमले की चेतावनी

Newsdesk

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 22 जून को दे सकते हैं इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading