July 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

सोशल मीडिया स्टार की एक्सीडेंट में मौत

ग्रेटर नोएडा, 22 नवंबर (आईएएनएस)| सोशल मीडिया स्टार की एक्सीडेंट में मौत हो गई और उसके दो अन्य साथी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बना चुके रावड़ी भाटी उर्फ रोहित भाटी की सोमवार तड़के सड़क हादसे में मौत हो गई। ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र के चुहड़पुर अंडरपास के करीब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। मूल रूप से बुलंदशहर के सिकंदराबाद निवासी रोहित भाटी सोशल मीडिया पर रावडी भाटी के नाम से मशहूर था। रावड़ी फिलहाल ग्रेटर नोएडा के चाई सेक्टर स्थित निंबस सोसाइटी में रहता था। सोमवार तड़के 3:15 बजे रावडी अपने साथी दनकौर के अट्टा निवासी मनोज और आतिश को घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान उसकी तेज रफ्तार कार चुहड़पुर अंडरपास के करीब अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

रोहित भाटी के इंस्टाग्राम पर 9 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। प्रशंसकों ने उसके नाम से कई अकाउंट बना रखे हैं। यूट्यूब पर भी उसकी कई एक्टिंग डायलॉग और गाने आदि के वीडियो हैं। उसकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए गए।

अन्य ख़बरें

यूपी के पूर्व डीजीपी ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का किया समर्थन, हिंसक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की वकालत

Newsdesk

सीएम माझी ने इंडियन आइडल सीजन 16 की विजेता ज्योतिर्मयी को सम्मानित किया, 5 लाख रुपए के नकद इनाम की घोषणा

Newsdesk

नागालैंड में वायुसेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, भूस्खलन प्रभावित इलाकों से 100 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading