28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
खेल

हैड और वार्नर के शतक, ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को किया क्लीन स्वीप

मेलबर्न, 22 नवम्बर (आईएएनएस)| ट्रेविस हैड (152) और डेविड वार्नर (106) के शानदार शतकों तथा उनके बीच 269 रन की ओपनिंग साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे में मंगलवार को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 221 रन के बड़े अंतर से रौंद कर तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 355 रन का विशाल स्कोर बनाया। इंग्लैंड को मैच में बारिश आने से 48 ओवर में 364 रन का लक्ष्य मिला लेकिन मेहमान टीम 31.4 ओवर में 142 रन पर सिमट गयी।

ट्रेविस हैड को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला जबकि वार्नर को सीरीज में 208 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से लेग स्पिनर एडम जम्पा ने 5.4 ओवर में 31 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट झटके।

अन्य ख़बरें

मेरी बहन ने मेरा बहुत साथ दिया, उन्हें लगता है कि मैं एशियन गेम्स में मेडल जीत सकती हूं: टेंडेनथोई देवी

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026 में इन 5 खेलों में भारत जीत सकता है सर्वाधिक पदक, एथलेटिक्स से सबसे ज्यादा उम्मीदें

Newsdesk

टीम के प्रदर्शन से खुश हूं, शेफाली ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद से जिम्मेदारी ली: हरमनप्रीत कौर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading