17.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अभिनेता जॉन अब्राहम अभिषेक शर्मा की फिल्म परलोक में आएंगे नजर

जॉन अब्राहम मौजूदा दौर के बॉलीवुड के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में शामिल हैं। अब एक और फिल्म का नाम उनके साथ जुड़ चुका है। वह फिल्ममेकर अभिषेक शर्मा की अगली फिल्म परलोक में मुख्य भूमिका में पर्दे पर दिखेंगे। एक इंटरव्यू में अभिषेक ने खुद जॉन के साथ फिल्म करने की पुष्टि की है। यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसमें उनका अलग अवतार देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा, यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है। हम फिल्म बनाने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे हैं। यह एक शानदार कहानी है, जिसे हम दोनों दर्शकों को बताना चाहते हैं। अगर आप गौर करें तो मैंने कभी एक ही जॉनर पर लगातार काम नहीं किया है और यह फिल्म एक निर्देशक के रूप में मेरी नई दुनिया होने जा रही है। अभिषेक ने बताया कि फिल्म में वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। इसकी शूटिंग कब शुरू होगी, इसको लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं दी गई है। वह 2019 में आई द जोया फेक्टर के बाद ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करना चाहते थे। हालांकि, योजना के मुताबिक वह काम नहीं कर पाए। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार को साथ लेकर राम सेतु बनाई। अब देखना दिलचस्प होगा कि परलोक में किस अभिनेत्री की एंट्री होती है। परलोक के अलावा भी अभिषेक और जॉन के बीच कई अन्य प्रोजेक्ट्स को लेकर बातचीत चल रही है। निर्देशन के साथ ही परलोक का लेखन भी अभिषेक ने किया है। जॉन अभिनय के साथ-साथ फिल्म निर्माण की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। अभिनेता के अलावा एक प्रोड्यूसर के रूप में भी जॉन अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने अपने प्रोडक्शन में विक्की डोनर, मद्रास कैफे, बाटला हाउस और परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण जैसी फिल्में बनाई हैं। जॉन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह शाहरुख खान की फिल्म पठान का अहम हिस्सा हैं। इसमें जॉन विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। हिट मलयालम फिल्म अय्यप्पनम कोशियुम की हिंदी रीमेक में भी जॉन दिखेने वाले हैं। ऑरिजनल फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों ने खूब सराहा था। इसी साल उन्होंने अपनी नई फिल्म तारिक का ऐलान किया था। यह फिल्म अगले स्वतंत्रता दिवस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिषेक ने एक निर्देशक और लेखक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (हृस्ष्ठ) से अपनी पढ़ाई पूरी की है। राम सेतु के अलावा तेरे बिन लादेन, द शौकीन्स और परमाणु जैसी फिल्मों के लिए उन्हें जाना जाता है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading