May 28, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मुठभेड़ शुरू

Tral: Security personnel carry out cordon and search operations after a major encounter between terrorists and security forces has started at Brinthal area of Tral in South Kashmir’s Pulwama district on July 1, 2020.

श्रीनगर, 3 जुलाई | जम्मू एवं कश्मीर में श्रीनगर के मालबाग इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गुरुवार रात एक मुठभेड़ शुरू हो गई है।

पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने आतंकियों के वहां उपस्थिति होने के बारे में खास खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलाके को घेर लिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा बल जब उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकी छिपे हुए थे, तब आतंकियों ने उनपर भारी गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

सूत्रों ने कहा कि दो आतंकवादियों को घेर लिया गया है।

पुलिस ने एक ट्वीट में एक संक्षिप्त बयान दिया है, “श्रीनगर के मालबाग इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल मोर्चा संभाले हुए हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।”

अन्य ख़बरें

भारत टैक्सी : 35 लाख यूजर्स और 6 लाख से ज्यादा सारथी के साथ बनी सबसे बड़ी मोबिलिटी कोऑपरेटिव

Newsdesk

पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, एम्स रायपुर में चल रहा इलाज

Newsdesk

सपा नेता नसीमुद्दीन ने कहा- गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दे सरकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading