September 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

‘कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद प्रियंका लखनऊ शिफ्ट हो सकती हैं’

Priyanka Gandhi (FilePhoto)

नई दिल्ली, 3 जुलाई | सरकार द्वारा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को एक महीने के भीतर सरकारी बंगला 35 लोधी एस्टेट खाली करने का नोटिस भेजे जाने के बाद पार्टी सूत्रों ने कहा कि पार्टी की पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी होने के नाते उनके लखनऊ शिफ्ट होने की संभावना है। प्रियंका गांधी के करीबी सूत्रों ने कहा कि वह कोविड-19 महामारी में कमी होने के बाद शिफ्ट हो जाएंगी।

लेकिन, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, “वह अक्सर लखनऊ जाती रही हैं और वह कौन से कदम उठाएंगी, उन पर उनका अधिकार होगा और दबाव में नहीं आएंगी। वह आम आदमी के साथ खड़ी रहेंगी क्योंकि वह उनके मुद्दों को उठा रही हैं।”

बंगला खाली करने का नोटिस दिए जाने के बाद कांग्रेस ने कहा कि यह अनुचित है। पार्टी प्रवक्ता सिंघवी ने कहा कि खतरा नहीं बदला है, केवल सुरक्षा एजेंसी बदल गई है। उन्होंने कहा कि सभी सुविधाओं के बिल प्रियंका गांधी द्वारा भुगतान किए गए हैं।

माना जा रहा है कि प्रियंका ने लखनऊ के हजरत गंज इलाके में दिवंगत कांग्रेस नेता शीला कौल के घर पर अपनी सहमति दे दी है।

महामारी से पहले अपनी लखनऊ यात्रा के दौरान वह उस घर में रुकी थीं।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने सिर्फ नींबू पानी पीकर 23 दिनों में इमरजेंसी पर लिखी थी ‘संघर्ष मा गुजरात’ किताब

Newsdesk

तमिलनाडु: मदुरै मीनाक्षी मंदिर ‘महा कुंभाभिषेकम’ के लिए तैयार, जिला प्रशासन अलर्ट

Newsdesk

विश्वकर्मा जयंती 2026: कैसे शुरू हुई विश्वकर्मा पूजा की परंपरा? जानें भगवान विश्वकर्मा के जन्म और पौराणिक कथा की कहानी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading