19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

जल्द आएगी अजय देवगन अभिनीत दृश्यम 3, निर्देशक अभिषेक पाठक ने की पुष्टि

अभिनेता अजय देवगन की थ्रिलर फिल्म दृश्यम 2 का खुमार दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। पहले भाग की तरह इसके दूसरे भाग को भी सिनेमाघरों में शानदार प्रतिक्रिया मिली है। अब निर्देशक अभिषेक पाठक ने दृश्यम 3 की पुष्टि कर दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म की अगली किस्त को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। इसमें फिर अजय पर्दे पर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। उन्होंने कहा, लोग अभी उत्साहित हैं, इसलिए वे इसके तीसरे और चौथे भाग की थ्योरी पर बात कर रहे हैं। लेकिन अभी फिल्म को रिलीज हुए करीब एक सप्ताह ही हुआ है। निश्चित रूप से फिल्म के तीसरे भाग की मांग है और यह बनेगा भी। जब हमारे पास कुछ समय होगा, तो हम सोचेंगे कि अगले भाग में क्या करना है। अभिषेक ने फिल्म के 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने पर अपनी खुशी जताई। दर्शकों की मिली प्रतिक्रियाओं से वह काफी गदगद हैं। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में निर्देशक जीतू जोसेफ ने मोहनलाल और बाकी कलाकारों को साथ लेकर दृश्यम 3 बनाने का ऐलान किया है। हालांकि, अभी इसकी कहानी भी नहीं लिखी गई है। फिल्म की स्क्रिप्ट को तैयार करने में मेकर्स को अधिक समय लग सकता है। दृश्यम 2 ने भारत में 112.53 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसने अपने पहले वीकेंड में ही 64.14 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। शुक्रवार को फिल्म ने अपने खाते में 7.87 करोड़ रुपये का इजाफा किया। फिल्म 18 नवंबर को बड़े पर्दे पर आई थी। फिल्म में तब्बू, श्रिया शरन, इशिता दत्ता और कमलेश सावंत मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसमें अक्षय खन्ना की पुलिस अधिकारी के रूप में एंट्री हुई है, जो अजय से दो-दो हाथ करते दिखे। दृश्यम 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। दोनों ही फिल्में इसी नाम की मलयालम फिल्म की रीमेक हैं। मलयालम की दोनों फिल्मों में मोहनलाल ने मुख्य भूमिका निभाई है। मलयालम भाषा की दृश्यम 2 पिछले साल रिलीज हुई थी। वहीं, इसका पहला भाग 2013 में सिनेमाघरों में आया था। उम्मीद है कि दृश्यम 3 को भी दर्शकों का खूब प्यार मिलेगा। दृश्यम 2 से पहले अभिषेक उजड़ा चमन बना चुके हैं। उन्हें फिल्ममेकिंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। उनकी लघु फिल्म बूंद के लिए 2009 में उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading