25.2 C
Jabalpur
July 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ट्रक चालक के ट्रक की चपेट में आने से मौत

अजमेर 29 नवंबर (वार्ता) राजस्थान में अजमेर-जयपुर हाईवे स्थित बांदरसिंदरी थाना क्षेत्र के पाटन गांव में मुख्य सड़क पर एक ट्रक चालक के ट्रक की चपेट में आने से आज सुबह मौत हो गई जबकि हादसे में ट्रक के अन्य ट्रक से टकराने पर अन्य ट्रक चालक एवं खलासी घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक चालक अपना ट्रक खड़ा कर चाय पीने के लिए सड़क पार कर रहा था कि उस दौरान वह एक अन्य ट्रक की चपेट में आ गया।
हादसे के बाद बेकाबू हुआ ट्रक भी एक अन्य ट्रक से जा टकरा गया जिसमें एक अन्य ट्रक चालक और खलासी घायल हो गए। घटना की सूचना पर बांदरसिंदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।
मृतक ट्रक चालक सरवाड़ थाना क्षेत्र के जावला का रहने वाला था। हादसे के बाद मार्ग पर जाम लग गया। पुलिस मार्ग खुलवाकर आवागमन सुचारू किया।

अन्य ख़बरें

टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ फेम कलाकार राजेश शर्मा को कीड़ा ने काटा, अस्पताल में भर्ती

Newsdesk

नितिन गडकरी ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया, राजस्थान में सुरक्षा उपायों की समीक्षा की

Newsdesk

अहमदाबाद रथ यात्रा: हर्ष संघवी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की, एआई और स्मार्ट ट्रैकिंग तकनीक का होगा इस्तेमाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading