19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुंबई: मालाड में नाले में गिरे युवक का शव तीन दिन बाद मिला, एनडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन



मुंबई, 8 जुलाई  मुंबई में भारी बारिश और जलजमाव के बीच कई हादसे भी हुए। मालाड पूर्व स्थित कुरार गांव इलाके में नाले में गिरकर लापता हुए एक युवक का शव तीन दिन बाद बरामद कर किया गया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय योगेश वर्मा के रूप में हुई है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अनुसार, 5 जुलाई की रात करीब 11 बजे मालाड पूर्व के कुरार विलेज स्थित जैन मंदिर के पास तानाजी नगर क्षेत्र में योगेश वर्मा नाले में गिर गया था। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों ने खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया था।

लगातार तीन दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद बुधवार दोपहर करीब 1:31 बजे एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नाले से योगेश वर्मा का शव बाहर निकाला।

अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश और नाले में तेज बहाव के कारण बचाव अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त रूप से तलाश अभियान जारी रखा।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

बारिश के मौसम में मुंबई के कई इलाकों में जलभराव और नालों में तेज बहाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे बारिश के दौरान नालों, जलभराव वाले क्षेत्रों और जोखिम वाले स्थानों से दूर रहें। सीएम ने खुद भी लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की है।

वहीं, मुंबई से सटे पालघर जिले में लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बिजली, पानी, मोबाइल नेटवर्क, और खाने-पीने के सामान जैसी बुनियादी चीजों के बिना लोग जीवन यापन करने पर मजबूर हैं। विरार, वसई, और नालासोपारा में हुए जलजमाव से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जलभराव का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। कई ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है या शॉर्ट-टर्मिनेट करना पड़ा। ट्रैक पर पानी भरे होने के कारण लोकल ट्रेन के संचालन में व्यवधान उत्पन्न हुआ है।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading