21.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा की नई रिलीज डेट जारी, 7 जुलाई, 2023 को आएगी फिल्म

सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म योद्धा को लेकर चर्चा में है। करण जौहर इस फिल्म के निर्माता हैं और खास बात है कि वह अपने करियर में पहली बार कोई एक्शन फ्रैंचाइजी लेकर आ रहे हैं। यही वजह है कि इसे लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह है। अब इसकी नई रिलीज डेट सामने आई है। खुद फिल्म के निर्माता-निर्देशक और कलाकारों ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। आइए जानते हैं पर्दे पर कब आएगी योद्धा। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अपना एक पोस्टर शेयर कर लिखा, एक्शन और रोमांच से लबरेज योद्धा का बड़े पर्दे पर लुत्फ उठाने के लिए तैयार हो जाएंगे। यह आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 7 जुलाई, 2023 को आएगी। सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ के अलावा दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी अहम भूमिका में हैं। बताते चलें कि पहले यह फिल्म 11 नवंबर, 2022 को रिलीज होने वाली थी।इस फिल्म की कहानी प्लेन क्रैश से जुड़ी है। इसे एक सच्ची घटना से प्रेरित बताया जा रहा है। इसमें सिद्धार्थ रॉ के एक एजेंट के रूप में नजर आ सकते हैं। यह धर्मा प्रोडक्शंस की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी है। करण ने पिछले साल नवंबर में इस फिल्म का ऐलान किया था। फिल्म में सिद्धार्थ का फर्स्ट लुक दर्शकों को बेहद पसंद आया। पहले इस फिल्म से शाहिद कपूर जुडऩे वाले थे, लेकिन उनसे बात नहीं बन पाई। ना सिर्फ योद्धा, बल्कि आने वाले दिनों में एक्शन से भरपूर कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। फिल्म पठान और टाइगर 3 में भी जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। फाइटर, बुल, बड़े मियां छोटे मियां और हीरोपंती 2 भी इसी फेहरिस्त में शामिल हैं। बता दें कि सिद्धार्थ को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले करण ही हैं। उन्होंने करण की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अभिनय की दुनिया में आगाज किया था। यह फिल्म 2012 में दर्शकों के बीच आई थी। इसके बाद दोनों ने हंसी तो फंसी, बार बार देखो और कपूर एंड सन्स जैसी फिल्मों में काम किया। करण और सिद्धार्थ पिछले साल फिल्म शेरशाह के लिए साथ आए थे, जो दर्शकों के साथ समीक्षकों की कसौटी पर भी खरी उतरी। सिद्धार्थ फिल्म मिशन मजनू को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इसकी कहानी पाकिस्तान की धरती पर भारत के सबसे महत्वाकांक्षी रॉ ऑपरेशन पर आधारित है। यह 1970 के दशक में असली घटनाओं से प्रेरित है। शांतनु बागची इसके निर्देशक हैं। रॉनी स्क्रूवाला, अमर बुटाला और गरिमा मेहता ने फिल्म को बनाया है। कुमुद मिश्रा और शारिब हाशमी भी इसका हिस्सा हैं। यह फिल्म 18 जनवरी, 2023 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading