24.3 C
Jabalpur
July 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली की जनता भ्रष्टाचारी या सेवक में से किसी एक को चुनेगी : मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 4 दिसंबर (आईएएनएस)| दिल्ली के यमुना विहार सी ब्लॉक में अपने मताधिकार का प्रयोग करने आए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आईएएनएस से खास बातचीत की। इस बातचीत में मनोज तिवारी ने कहा कि यह दिल्ली की जनता है, सब जानती है। अब दिल्ली की जनता भ्रष्टाचारी या सेवक, इनमें से किसी एक को दिल्ली नगर निगम की सत्ता में बैठाएगी। आपको बता दें कि बीजेपी सांसद मनोज तिवारी यमुना विहार में अपना वोट डालने आए थे। तो यमुना विहार के लोगों ने यमुना विहार के सी ब्लॉक के लगभग 400 मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से गायब होने की घटना मनोज तिवारी को बताई। मनोज तिवारी ने राज्य निर्वाचन आयुक्त को फोन कर इस घटना की जानकारी दी और शिकायत की।

इस घटना पर जब आईएएनएस ने मनोज तिवारी से पूछा तो मनोज तिवारी ने कहा कि मैंने चुनाव आयुक्त को इस बारे में अवगत कराया है। अगर यह लोग वास्तविक मतदाता है। और इनका वोट काटा गया है तो वोट काटने वालों की भी खैर नहीं और दिल्ली सरकार की भी खैर नहीं। उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

आगे मनोज तिवारी ने कहा कि इसमें दिल्ली सरकार भी जिम्मेदार है। दिल्ली सरकार ही वोट काटने और जोड़ने का काम करती है।

उधर यमुना विहार के सी ब्लॉक के जिन मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में नहीं था। वह बहुत निराश दिखाई दिए। वहां के कुछ मतदाताओं ने आईएएनएस को बताया कि पहले कभी यहां ऐसा नहीं हुआ कि किसी ब्लॉक के इतनी बड़ी संख्या में नाम वोटर लिस्ट से गायब है। ऐसा पहली बार हुआ है कि लगभग 400 मतदाताओं के नाम सी 11 और सी 12 ब्लॉक की वोटर लिस्ट से गायब है।

अन्य ख़बरें

ममता बनर्जी ने ईसीआई को लिखा पत्र, टीएमसी पर ऋतब्रत गुट के दावों की जांच जल्द पूरी करने की मांग

Newsdesk

बागेश्वर धाम में 365 बेटियों के विवाह का संकल्प, आठ महावीर शिलाओं का अनावरण

Newsdesk

‘वंदे मातरम’ बोलने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, सरकार की कथनी-करनी में अंतर : वारिस पठान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading