17.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट मधुरिमा तुली बनीं जॉन अब्राहम की हीरोइन!

बिग बॉस 13 की पॉपुलर कंटेस्टेंट और मशहूर एक्ट्रेस मधुरिमा तुली जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. मधुरिमा तुली एक लंबे समय से स्क्रीन से गायब थीं. लगभग बिग बॉस 13 के बाद से ही मधुरिमा स्क्रीन पर दिखाई नहीं दे रही थीं. एक लंबे ब्रेक के बाद मधुरिमा तुली अब बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम के साथ वह स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी. मधुरिमा तुली ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी है. मधुरिमा तुली फिल्म तेहरान में जॉन अब्राहम की ऑन-स्क्रीन पत्नी का किरादर निभाती दिखाई देंगी. मधुरिमा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए फैंस के लिए सोशल मीडिया का पोस्ट लिखकर सभी का शुक्रिया किया है. एक्ट्रेस ने फोटो के साथ लिखा, इस नए प्रोजेक्ट को आप सभी के साथ शेयर करने के लिए बहुत एक्साइटेड और धन्य हूं. मुझे फिल्म में मौका देने के लिए माड्डकफिलम का भी शुक्रिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक तेहरान फिल्म एक एक्शन थ्रिलर होने वाली है. इस फिल्म में सत्य पर आधारित घटनाओं को दिखाया जाएगा. बता दें हाल ही में जॉन अब्राहम ने इस फिल्म का टीजर रिलीज किया था. एक्टर इस फिल्म में खूब सारा एक्शन और इंटेंस लुक देते नजर आउंगी. बता दें इस फिल्म में मानुषी छिल्लर भी लीड भूमिका निभा रही हैं. अरुण गोपालन द्वारा निर्देशित फिल्म तेहरान जनवरी 26 को होगी.

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading