19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अजय देवगन के साथ सिंघम अगेन लेकर आ रहे रोहित शेट्टी, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग

दृश्यम 2 से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अजय देवगन एक और फिल्म लाने की तैयारियों में जुट गए हैं। अजय ने सिंघम के तीसरे पार्ट के लिए एक बार फिर रोहिट शेट्टी के साथ हाथ मिला लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म का नाम सिंघम अगेन होने वाला है। अजय सिंघम अगेन पर काम अपनी आगामी फिल्म भोला से फ्री होने के बाद शुरू करेंगे। तरण ने ट्वीट कर लिखा, अजय देवनग-रोहित शेट्टी रीयूनाइट हो रहे हैं….सबसे सक्सेसफुल कॉम्बिनेशन- अजय देवगन और रोहित शेट्टी- एक बार फिर से सिंघम अगेन के लिए साथ आ रहे हैं। अजय, भोला से फ्री होने के बाद इस पर काम करना शुरू करेंगे। सिंघम अगेन से पहले बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और फिल्म निर्देशक रोहित कई बार साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी की दो हिट फिल्में दी हैं। सिंघम और सिंघम रिटर्न्स दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। रोहित के निर्देशन में बनी दोनों ही फिल्मों में अजय ने पुलिस इंस्पेक्टर बाजीराव सिंघम की भूमिका निभाई थी। बता दें कि सिंघम, हरि गोपालकृष्णन के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म सिंघम की हिंदी रीमेक थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 22 जुलाई, 2011 को रिलीज हुई इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म सिंघम ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 100.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, तीन साल बाद यानी 15 अगस्त, 2014 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इसकी दूसरी फिल्म सिंघम रिटर्न्स ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 140.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सिंघम में अजय के साथ काजल अग्रवाल तो सिंघम रिटर्न्स में करीना कपूर नजर आई थीं। अजय और रोहित ने पहली बार फिल्म जमीन में काम किया था। इसके बाद सिंघम से अलग गोलमाल फ्रेंचाइजी की फिल्में, ऑल द बेस्ट: फन बिगिन्स, बोल बच्चन, सिम्बा और सूर्यवंशी में भी दोनों अपना कमाल दिखा चुके हैं। अजय के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार दृश्यम 2 में देखा गया था। अभिनेता की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दो हफ्तों में 163.48 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं, अभिनेता की आगामी फिल्म की बात करें तो अजय जल्द ही भोला, मैदान और सर्कस में नजर आने वाले हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading