19.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

दृश्यम 2 ने कमाए 200 करोड़ रुपये, यह आंकड़ा छूने वाली अजय देवगन की तीसरी फिल्म

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 बॉक्स ऑफिस पर बढ़ती जा रही है। शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म 18 नवंबर को रिलीज हुई थी और रिलीज के एक हफ्ते में ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली थी। एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 225 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। तरण आदर्श ने ट्वीट करके फिल्म के 200 करोड़ क्लब में शामिल होने की जानकारी दी। दृश्यम 2 200 करोड़ कमाने वाली अजय की तीसरी फिल्म बन गई है। इससे पहले तान्हाजी और गोलमाल अगेन यह कीर्तिमान रच चुके हैं। तरण के ट्वीट के अनुसार फिल्म ने चौथे हफ्ते शुक्रवार को 2.62 करोड़ और शनिवार को 4.67 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म की कुल 203.59 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। दृश्यम 2 18 नवंबर को रिलीज हुई थी। इसके बाद 25 नवंबर को वरुण धवन की भेडिय़ा और 2 दिसंबर को आयुष्मान खुराना की एन एक्शन हीरो रिलीज हुई थी। इन फिल्मों को टक्कर देते हुए फिल्म ने अपने चौथे हफ्ते में प्रवेश किया था। चौथे हफ्ते में अजय की फिल्म काजोल की फिल्म सलाम वेंकी को टक्कर दे रही है। एक तरफ जहां दृश्यम ने कीर्तिमान रचा है, वहीं सलाम वेंकी शनिवार तक सिर्फ 1.3 करोड़ रुपये कमा सकी। दृश्यम 2 2015 में आई फिल्म दृश्यम का सीक्वल है। दोनो फिल्में इसी नाम से आईं मलयालम फिल्म का रीमेक हैं। टृश्यम में अजय के साथ श्रीया सरन, इशिता दत्ता, तब्बू और रजत कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अजय का किरदार चौथी फेल केबल ऑपरेटर विजय सालगांवकर का है जिसकी बेटी से गलती से एक हत्या हो जाती है। दृश्यम को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था और बेसब्री से सीक्वल का इंतजार कर रहे थे। दृश्यम 2 में कहानी पिछली फिल्म से सात साल आगे है। फिल्म में सात साल पुराना मर्डर केस फिर से खुला है और एक बार फिर से विजय पर अपने परिवार को बचाने की जिम्मेदारी है। इस बार फिल्म की कास्ट में अक्षय खन्ना की एंट्री हुई है। अक्षय का किरदार एक सख्त पुलिस अफसर का है जो विजय के लिए मुसीबत बनकर आया है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। एक तरफ फिल्म के प्रशंसकों को अब फिल्म की तीसरी कड़ी का इंतजार है, वहीं निर्देशक अभिषेक पाठक दृश्यम 3 की योजना पर मुहर लगा चुके हैं। हालांकि, उनके अनुसार फिल्म को पूरा समय लेकर और तैयारी के साथ बनाया जाएगा।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading