25.5 C
Jabalpur
September 4, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 में कैमियो कर सकते हैं राम चरण

सुपरहिट पुष्पा में अपने अभिनय से अभिनेता अल्लू अर्जुन ने देशभर में लोकप्रियता हासिल की। अब इसके सीक्वल पुष्पा 2 पर काम चल रहा है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा के एक और सुपरस्टार राम चरण की एंट्री हो गई है। वह कैमियो के किरदार में नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अल्लू और राम इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्म रंगस्थलम में साथ काम कर चुके हैं। खबरों की मानें तो पहले भाग से पुष्पा 2 का बजट बड़ा होगा। फिल्म के निर्माण की लागत करीब 200 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। इसका बजट 400 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। मेकर्स इसे केजीएफ 2 से भव्य बनाने की कोशिश में लगे हैं। इसमें फिर अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। पहले भाग की तरह इसका निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। इस सीरीज की पहली फिल्म पिछले साल 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई थी।

अन्य ख़बरें

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना ने बच्चों के साथ अपने भाई की पुरानी तस्वीर शेयर की

Newsdesk

जन्माष्टमी स्पेशल: बच्चों को जरूर दिखाएं भगवान श्री कृष्ण पर बनी ये एनिमेटेड फिल्में

Newsdesk

हर किरदार में गोविंद नामदेव दमदार, अभिनेता बनने के सपने ने तय कराया एनएसडी से बॉलीवुड तक का सफर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading