September 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वार्ड क्रमांक 12 में अचानक हुआ 30 फीट गहरा गोफ, सुरक्षा को लेकर मचा हड़कंप



राजनगर। नगर परिषद बनगवां के वार्ड क्रमांक 12, पुराना मुहाड़ा के पास वीरेंद्र सिंह ठेकेदार की बाउंड्री के सामने अचानक एक बड़ा गोफ हो गया। गोफ की चौड़ाई लगभग 4 फीट तथा गहराई करीब 30 फीट बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर परिषद अध्यक्ष यशवंत सिंह एवं पार्षद समय पटेल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अध्यक्ष यशवंत सिंह द्वारा कालरी प्रबंधन को सूचना दी जा रही है।

वहीं, स्थानीय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए नगर परिषद की ओर से गोफ के चारों ओर फेंसिंग कराई जा रही है, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

गोफ के अचानक सामने आने से वार्डवासियों में चिंता का माहौल है। अब निगाहें कालरी प्रबंधन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

अन्य ख़बरें

मध्‍य प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का किया तबादला

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल ने मानसून में पुलों एवं संवेदनशील स्थानों पर 109 जीपीएस से लैस स्टाफ को किया तैनात

Newsdesk

बीएसएनएल की वेबसाइट में टेलीकॉम की 35 एकड़ जमीन का जिक्र नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading