27.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रणबीर-श्रद्धा कपूर अभिनीत लव रंजन की फिल्म का टाइटल 14 दिसंबर को होगा जारी

अभिनेता रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर फिल्ममेकर लव रंजन की अगली फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशन की कमान लव ने संभाली है। यह एक रोमांटिक फिल्म है, जिसके नाम का ऐलान अभी नहीं किया गया है। ऐसी चर्चा चल रही है कि मेकर्स 14 दिसंबर को फिल्म के टाइटल की घोषणा कर देंगे। बताया जा रहा है कि एक अनाउंसमेंट वीडियो के जरिए फिल्म के नाम से पर्दा उठाया जाएगा। एक करीबी सूत्र ने कहा, जी हां, आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। लव 14 दिसंबर को एक विशेष वीडियो के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म के टाइटल की घोषणा करेंगे। इसे डिजिटली लॉन्च किया जाएगा और 16 दिसंबर से सभी मल्टीप्लेक्स में चलाया जाएगा।” फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो में रणबीर और श्रद्धा की झलक दिख सकती है। इसमें बोनी कपूर और डिंपल कपाडिय़ा रणबीर के माता-पिता का किरदार करेंगे। फिल्म अगले साल होली पर आएगी।

अन्य ख़बरें

सिंटा विवाद पर कुनिका सदानंद बोलीं- दूसरों पर हावी रहना चाहती हैं पूनम ढिल्लो

Newsdesk

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

अनुपम खेर और किरण खेर ने मनाई 41वीं सालगिरह, एक्टर बोले-आपसी सम्मान है सबसे जरूरी 

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading