20.7 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

बॉलीवुड एक्टर अली फजल मेट्रो..इन दिनों की शूटिंग में जल्द होंगे शामिल

डायरेक्टर अनुराग बासु की फिल्म मेट्रो..इन दिनों की शूटिंग करने के लिए नए साल में बॉलीवुड एक्टर अली फजल जल्द ही आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान के साथ काम काम शुरु करेंगे। यह फिल्म एक लव स्टोरी है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में बॉलीवुड एक्टर अली फजल के अलावा आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता और अनुपम खेर शामिल हैं।सूत्रों का कहना है कि, डायरेक्टर अनुराग बासु एक सीक्वेल पर काफी समय से प्लानिंग कर रहे थे। लॉकडाउन और माहामारी के बीच उनको इस फिल्म का ख्याल आया और उन्होंने इसके बारे में सोचा। इसके बाद उन्होंने स्किप्ट पर काम शुरु कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कास्टिंग को लेकर भी तलाश शुर कर दी थी।अनुराग दा ने लूडो में चार लोगों की अलग अलग कहानी भी बेहत खूबसूरती से जोड़कर एक साथ दिखाई थी। इसी तरह से इस फिल्म में भी वह कुछ शानदार दिखाने को पूरी तरीके से तैयार हैं। गौरतलब है कि फिल्म का पहला पार्ट लाइफ इन ए मेट्रो 2007 में रिलीज हुई थी। इसमें धमेंद्र, नफीसा अली, शिल्पा शेट्टी, के के मेनन, इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा, कंगना रनौत के अलावा कई सितारे शामिल थे।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading