21.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

कुमार सानू की बेटी शैनन अभिनय की दुनिया में रखेंगी कदम, चल जिंदगी से होगा डेब्यू

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज गायक कुमार सानू ने अपनी गायिकी के दम पर खूब नाम कमाया है। वहीं अब उनकी बेटी शैनन के लोगों के दिलों पर राज करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शैनन जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। बता दें कि शैनन एक मशहूर गायिका हैं और उन्होंने अपनी गायिकी की शुरुआत इंग्लिश गानों से की थी। अब वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं।शैनन ने बताया कि वह जल्द ही फिल्म चल जिंदगी में अभिनय करती नजर आएंगी। अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए शैनन बताती हैं, चल जिंदगी, एक ट्रैवल बेस्ड फिल्म है। इस फिल्म में हम बाइक से लद्दाख के सफर पर निकल जाते हैं। शैनन आगे कहती हैं, इस फिल्म का उद्देश्य केवल यह समझाना है कि अपने जीवन से प्यार करो, जिंदगी खुद आपसे प्यार करने लगेगी ।बता दें कि शैनन ने लंदन के रॉयल एकेडमी ऑफ म्यूजिक से संगीत का अध्ययन किया था। वहीं ली स्ट्रैसबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से अभिनय की कला सीखी। शैनन ने साल 2018 में पू बियर के साथ ए लॉन्ग टाइम नामक एल्बम रिलीज किया। इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म हॉलीवुड फिल्म द बिग फीड से बतौर अभिनेता और फिल्म हैप्पी, हार्डी एंड हीर से बतौर पार्श्व गायिका अपने करियर की शुरुआत की। बता दें कि शैनन बॉलीवुड के दिग्गज गायक शान के साथ भी काम कर चुकी हैं। हाल ही में दोनों का पॉप एल्बम बेबी आई लव यू रिलीज हुआ था, जिसे करोड़ों लोग देख चुके हैं। बता दें कि बेबी आई लव यू गाने के बोल एनाबेल कुमार ने लिखे हैं। वहीं गाने को कम्पोज भी एनाबेल ने ही किया है। म्यूजिक दिवंगत गायक बप्पी लहरी का है। इस वीडियो को शूट श्रुति वोहरा ने किया है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन की नाती अगस्त्या नंदा जल्द ही जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म द आर्चीज से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले हैं। संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर, करण जौहर की फिल्म बेधड़क से फिल्मों की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान को भी करण जौहर लॉन्च करने वाले हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading